बिहार कैबिनेट विस्तार: CM सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग, डिप्टी सीएम को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में विभागों का बंटवारा: CM सम्राट चौधरी के पास गृह और स्वास्थ्य समेत 29 विभाग। विजय चौधरी को 10 और विजेंद्र यादव को 8 विभाग मिले।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पोर्टफोलियो का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास गृह विभाग सहित कुल 29 महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं। इसके साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव को भी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और बिहार सरकार की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में इस आवंटन की विस्तृत जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभागों का प्रभार
बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में 15 अप्रैल को शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी ने शासन के मुख्य विभागों को अपने पास रखा है।
इसके अलावा वे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वे भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे।
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को मिले 10 विभाग
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को सरकार में महत्वपूर्ण स्थान देते हुए 10 विभागों का दायित्व सौंपा गया है। उनके विभागों में शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
विजेंद्र प्रसाद यादव को 8 विभागों की जिम्मेदारी
दूसरे उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को 8 विभागों की कमान सौंपी गई है। उनके पास वित्त और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो हैं।
उल्लेखनीय है कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले नीतीश कुमार लगातार 20 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।
Bihar Cabinet allocation | CM Samrat Choudhary keeps 29 departments, including Home, Agriculture, Health, Tourism, Art and Culture and Sports.
Deputy CM Vijay Kumar Chaudhary gets 10 departments, including Water Resources, Minority Welfare, Education, Higher Education,… pic.twitter.com/snyHPVpWpC— ANI (@ANI) April 15, 2026
What's Your Reaction?