BJP New President: BJP का कौन बनेगा नया अध्यक्ष? राजनाथ के घर पर संघ की 5 घंटे चली बैठक

BJP New President: राजनाथ सिंह के घर पर करीब 5 घंटे चली बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा शामिल हुए। संघ (RSS) की ओर से इस बैठक में दत्तात्रेय होसबले और अरुण कुमार शामिल हुए।

Aug 12, 2024 - 13:00
Aug 13, 2024 - 00:19
 0  8
BJP New President: BJP का कौन बनेगा नया अध्यक्ष? राजनाथ के घर पर संघ की 5 घंटे चली बैठक

BJP New President: दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की बैठक हुई। राजनाथ के घर पर करीब 5 घंटे तक BJP-RSS नेताओं की बैठक चली। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय और कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर मंथन किया गया।

जेपी नड्डा अभी कुछ महीनों के लिए रह सकते हैं अध्यक्ष

बैठक में BJP से जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह शामिल हुए। RSS से दत्तात्रेय होसबले और अरुण कुमार बैठक में शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अभी बीजेपी के अध्यक्ष बने रह सकते हैं। हालांकि, जेपी नड्डा कुछ महीनों के लिए ही अध्यक्ष बने रह सकते हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भी बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष पद की रेस में हैं। 

अध्यक्ष पद के साथ जेपी नड्डा संभाल रहे ये मंत्रालय

मालूम हो कि जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद मोदी कैबिनेट में वह स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय संभाल रहे हैं। ऐसे में पार्टी एक बार फिर कुछ महीनों के लिए जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए रख सकती है।

कैसे चुना जाता है बीजेपी का अध्यक्ष?

​ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी में अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है? यहां बता दें कि पार्टी के संविधान के तहत बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाता है। पार्टी का निर्वाचक मंडल अध्यक्ष का चुनाव करता है। निर्वाचक मंडल में राष्ट्रीय और प्रदेश परिषद के सदस्य रहते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कम से कम 20 सदस्य नाम का प्रस्ताव रखते हैं।

इसी साल 4 राज्यों में चुनाव

बता दें कि साल 2024 में 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। अगले कुछ महीनों में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी इसी साल चुनाव कराने की तैयारी है। जम्मू-कश्मीर में 2018 से सरकार नहीं है। 4 राज्यों के चुनाव को लेकर बीजेपी के अध्यक्ष की भूमिका भी बढ़ जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow