IND vs AUS:दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी- देखे प्लेइंग 11

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा की वापसी हुई है। टॉस के दौरान उन्होंने बताया कि वह मध्यक्रम में

Dec 6, 2024 - 09:25
Dec 6, 2024 - 18:56
 0  8
IND vs AUS:दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी- देखे प्लेइंग 11

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। टीम में 3 बदलाव हुए हैं। कप्तान के साथ गिल वापसी कर रहे हैं। जबकि वॉशिंगटन सुंदर की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया गया है।

सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में 295 रन से हराया था। एडिलेड में दोनों टीमों के बीच अब तक 13 मैच खेले गए, भारत को यहां 2 में जीत मिली है।

2020-21 की तरह इस बार भी एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेला जाएगा। पिंक बॉल टेस्ट की प्रैक्टिस के लिए भारत ने ऑस्ट्रेलिया PM-11 के साथ दो दिन का वॉर्म-अप गेम खेला था। जिसे भारत ने 6 विकेट से जीता था। कल के मैच से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल वापसी करेंगे। दोनों ने प्रैक्टिस मैच में बैटिंग की थी।

भारत ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा की वापसी हुई है। टॉस के दौरान उन्होंने बताया कि वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे। यानी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ही ओपनिंग करते दिखेंगे। वहीं, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन की भी वापसी हुई है। देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठाया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उनकी प्लेइंग-11 में एक बदलाव है। जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड की वापसी हुई है।

भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, अश्विन को मौका

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। टीम में 3 बदलाव हुए हैं। कप्तान के साथ गिल वापसी कर रहे हैं। जबकि वॉशिंगटन सुंदर की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्स्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow