IND vs SA:दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया- देखे प्लेइंग 11

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला केबेरा में रात 7:30 बजे से शुरू होगा। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है।

Nov 10, 2024 - 19:10
Nov 11, 2024 - 11:02
 0  9
IND vs SA:दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया- देखे प्लेइंग 11

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला केबेरा में रात 7:30 बजे से शुरू होगा। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। टीम में पैट्रिक क्रूगर की जगह रीजा हेंड्रिक्स की एंट्री हुई। भारत ने पहला मैच 61 रन से जीतकर 4 टी-20 की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

सेंट जॉर्ज पार्क में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हो रही हैं। पिछले साल दिसंबर में दोनों का आखिरी सामना हुआ था। तब साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से जीत मिली थी। यहां पिछले 12 साल से साउथ अफ्रीका की टीम कोई मैच नहीं हारी है। आखिरी हार उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 2007 में मिली थी।

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करैम ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने टीम में एक बदलाव किया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम में क्रुगेर की जगह रीजा हैंड्रिक्स को मौका दिया गया है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow