:अहिल्याबाई होलकर अस्पताल के बाहर अजित समर्थकों की भीड़
जिस अस्पताल में अजित पावार को हादसे के बाद ले जाया गया, उसके बाहर उनके समर्थकों की भीड़ लग गई है
जिस अस्पताल में अजित पावार को हादसे के बाद ले जाया गया, उसके बाहर उनके समर्थकों की भीड़ लग गई है
बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में मौत के बाद सुप्रिया सुले और अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बारामती के लिए रवाना हो गई हैं
बारामती में प्लेन हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की है
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन हो गया। बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली आ रही हैं
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को वर्षा बंगलों पर मुंबई बीजेपी नेताओं के साथ बीएमसी चुनाव पर चर्चा की. मेयर और बाकी कमिटियों पर साथ ही शिंदे शिवसेना के साथ सत्ता की भागीदारी पर बीजेपी नेताओं के साथ सलाह मशविरा किया. माना जा रहा है कि बीजेपी जल्द अपना गुट नेता तय करेगी और शिंदे शिवसेना के पार्षदों के साथ गठबंधन करेगी.
संसद का बजट सत्र आज यानी 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक दो चरणों में चलेगा. बजट 1 फरवरी को पेश होगा. इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी.
संसद का बजट सत्र आज यानी 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक दो चरणों में चलेगा. कल राष्ट्रपति का अभिभाषण और परसों आर्थिक सर्वे पेश होगा. बजट 1 फरवरी को पेश होगा. इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा. प्रधानमंत्री 28 जनवरी को एनसीसी की रैली को संबोधित करेंगे. इसमें 21 विदेशी देशों के 207 युवा और अधिकारी भी भाग लेंगे. आज सुबह 10 बजे संसद भवन परिसर में खरगे के साथ विपक्षी दलों की बैठक होगी. राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत बुधवार से होगी. करीब एक महीने तक चलने वाले इस सत्र में राज्य का वर्ष 2026-27 बजट पेश किया जाएगा. तेलंगाना में आदिवासी महोत्सव ‘मेदाराम महायात्रा’ 28 जनवरी से शुरू होगी. इसमें तीन करोड़ श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है.
What's Your Reaction?