Bigg Boss 19:अभिषेक ने दी दोस्त की कप्तानी के लिए राशन की कुर्बानी

Bigg Boss 19: टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच एक खास दोस्ती हैं. बिग बॉस के घर में रहने वाले सभी को लगता है कि अशनूर और अभिषेक एक दूसरे को पसंद करते हैं. अब तो अशनूर की कप्तानी के लिए अभिषेक ने सभी घरवालों का राशन भी कम कर दिया है.

Sep 23, 2025 - 14:35
 0  19
Bigg Boss 19:अभिषेक ने दी दोस्त की कप्तानी के लिए राशन की कुर्बानी

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का हर दिन दर्शकों के लिए नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहा है. वीकेंड का वार में हाल ही में हुए एक चौंकाने वाले खुलासे ने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी हैरान कर दिया. दरअसल, बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को लग रहा था कि नेहल इस शो से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन असल में उन्हें एक सीक्रेट रूम में रखा गया है. तीसरे हफ्ते में भी एविक्शन न होने की वजह से कंटेस्टेंट्स हैरान हैं, और नेहल को सीक्रेट रूम में देखकर बिग बॉस के फैंस भी स्तब्ध हैं.

6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड

सीक्रेट रूम में बैठे-बैठे नेहल ने इस हफ्ते प्रणीत मोरे, नीलम गिरी, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी और गौरव खन्ना को घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किया है. कप्तान होने की वजह से अभिषेक बजाज इस नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं. इस हफ्ते नॉमिनेशन से बचने वाले अभिषेक ने अगले हफ्ते अपनी खास दोस्त अशनूर को सुरक्षित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है.

अभिषेक ने अशनूर को बनाया कप्तान

बिग बॉस के घर में अभिषेक बजाज खाने को लेकर अक्सर घरवालों और बिग बॉस से भी लड़ाई करते नजर आते हैं. इस बार कॉन्फेशन रूम में बुलाकर बिग बॉस ने अभिषेक को राशन को लेकर कुछ ऑप्शन्स दिए. इनमें से एक ऑप्शन था अशनूर को अगले हफ्ते का कप्तान बनाने का, लेकिन इसके लिए उन्हें घर के राशन को 100% से घटाकर 75% करना था. कुछ सोच-विचार के बाद, अभिषेक ने राशन की कुर्बानी देकर अशनूर को कप्तान बनाना चुना.

घरवालों के निशाने पर अभिषेक?

अभिषेक के इस फैसले से कुछ घरवाले हैरान रह गए. इस फैसले को लेकर बिग बॉस के घर में खूब हंगामा होने की संभावना है. अब सवाल यह है कि क्या अभिषेक घरवालों के सामने अपने इस कदम को सही साबित कर पाएंगे? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. कप्तानी की बात करें तो अशनूर कौर पहले भी बिग बॉस के घर की कप्तान बन चुकी हैं. यानी, महज कुछ हफ्तों में टीवी की इस मशहूर एक्टर को दो बार घर की कप्तान बनने का मौका मिल चुका है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow