KKR vs RCB:दिशा पटानी के डांस पर झूमे दर्शक

आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में दिशा पटानी प्रस्तुति दे रही हैं। उन्होंने अपने डांस मूव्स से दर्शकों का मन मोह लिया है। 

Mar 22, 2025 - 18:35
 0  7
KKR vs RCB:दिशा पटानी के डांस पर झूमे दर्शक
22 Mar 2025 06:34 PM
दिशा पटानी के डांस पर झूमे दर्शक

आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में दिशा पटानी प्रस्तुति दे रही हैं। उन्होंने अपने डांस मूव्स से दर्शकों का मन मोह लिया है। 


22 Mar 2025 06:29 PM
श्रेया घोषाल ने गाए ये गाने

श्रेया घोषाल ने ओम शांति ओम फिल्म का देखो ये शाम दिवानी..., नगाड़े संग ढोल बाजे... और मां तुझे सलाम, वंदे मातरम् जैसे गाने गए।


22 Mar 2025 06:19 PM
श्रेया घोषाल ने भूल भुलैया, पद्मावत और संजू फिल्म के गाने गाए

श्रेया घोषाल ने भूल भुलैया फिल्म के गाने मेरे ढोलना सुन...गाना गाया। उसके बाद घूमर-घूमल और कर हर मैदान गाना गया। फिर पुष्पा-2 का गाना गया।


KKR vs RCB: IPL के 18वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। इसे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान होस्ट कर रहे हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पहली प्रस्तुति श्रेया घोषाल ने दी। उन्होंने भूल भुलैया फिल्म के गाने मेरे ढोलना सुन...पहला गाना गाया। थोड़ी देर में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर करण औजला भी परफॉर्म करेंगे। अरिजीत सिंह, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन भी परफॉर्म कर सकते हैं।

शाहरुख एक दिन पहले ही कोलकाता पहुंच गए थे। वे अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करेंगे। सलमान खान के भी पहुंचने की उम्मीद है। वे अपनी फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के लिए आ सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पिछले सभी चैंपियंस के नामों के साथ शुरुआत

IPL-18 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। इसे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान होस्ट कर रहे हैं।सेरेमनी की शुरुआत पिछले 17 चैंपियन टीमों के नाम के साथ हुई।

शाहरुख खान ने किया ओपनिंग सेरेमनी का आगाज

ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर शाहरुख खान ने इसका आगाज किया है.

ये सितारे भी मौजूद रह सकते हैं

  • शाहरुख खान: KKR के मालिक होने के नाते उपस्थिति लगभग तय है।
  • प्रियंका चोपड़ा: ग्लोबल स्टार के तौर पर उनकी एंट्री हो सकती है।
  • सलमान खान: सिकंदर के प्रमोशन के लिए आ सकते हैं।
  • विक्की कौशल: उनके भी शामिल होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow