KKR vs RCB:RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया- देखें प्लेइंग 11
IPL के 18वें सीजन का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
IPL के 18वें सीजन का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह समाप्त हो गया है। आईपीएल के 18वें सीजन के मौके पर केक काटा गया और आतिशबाजी के साथ आईपीएल 2025 की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के अंत में राष्टगान हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान टॉस में देरी हुई और अब से कुछ ही देर में आरसीबी और केकेआर के बीच मैच का टॉस किया जाएगा।
IPL के 18वें सीजन का धमाकेदार आगाज हुआ। यहां कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शनिवार को आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, विराट कोहली और रिंकू सिंह ने एक साथ डांस किया। कोहली ने झूमे जो पठान और रिंकू सिंह ने मैं लुट गया...गाने पर शाहरुख के साथ स्टेप किए।
सेरेमनी को बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने होस्ट किया। उन्होंने पठान फिल्म के डायलॉग- 'पार्टी पठान के घर में रखोगे... तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा, और साथ में पटाखे भी लाएगा...' से शुरुआत की।
पहली प्रस्तुति श्रेया घोषाल ने दी। उन्होंने भूल भुलैया फिल्म के गाने मेरे ढोलना सुन...पहला गाना गाया। उसके बाद घूमर-घूमल और कर हर मैदान फतह...जैसे गाने गए। फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने मलंग-मलंग में डांस किया। पंजाबी सिंगर करण औजला ने महौल पूरा बेवी-बेवी..., हुसन तेरा तौबा-तौबा गया...गया। औजला की प्रस्तुति में दिशा पाटनी ने भी परफॉर्म किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान शाहरुख के साथ 'झूमे जो पठान' गाने पर विराट कोहली थिरके। शाहरुख ने कोहली से डांस की अपील की और दोनों ने पठान फिल्म के गाने पर डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। शाहरुख ने इसके बाद मंच पर बीसीसीआई के पदाधिकारियों और प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को बुलाया।
King Khan
What's Your Reaction?