KKR vs LSG:लखनऊ के खिलाफ केकेआर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

Apr 8, 2025 - 15:15
 0  16
KKR vs LSG:लखनऊ के खिलाफ केकेआर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

KKR vs LSG: IPL 2025 में आज डबल हेडर है यानी एक दिन में दो मैच। दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। मोइन अली की जगह स्पेंसर जॉनसन को मौका दिया गया है। वहीं, लखनऊ ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इस सीजन में अब तक दोनों टीमें 4-4 मैच खेल चुकी हैं। दोनों को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। IPL में अभी तक कोलकाता और लखनऊ के बीच ईडन गार्डन्स में 2 मैच खेले गए हैं, जिसमें से दोनों को 1-1 में जीत मिली है। आखिरी मुकाबले में KKR को 2024 में जीत मिली थी।

केकेआर ने जीता टॉस

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। केकेआर ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और मोईन अली की जगह तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया गया है। वहीं, लखनऊ की टीम ने एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow