:कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत

पश्चिमी राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत हो गई। मामला तब पेचीदा हो गया, जब डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के करीब 4 घंटे बाद उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित 'सुसाइड नोट' पोस्ट हुआ। साध्वी की बुधवार शाम करीब 5:30 बजे मौत हो गई थी।

Jan 29, 2026 - 03:35
 0  5
:कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत
29 Jan 2026 03:29 AM
कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत

पश्चिमी राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत हो गई। मामला तब पेचीदा हो गया, जब डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के करीब 4 घंटे बाद उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित 'सुसाइड नोट' पोस्ट हुआ। साध्वी की बुधवार शाम करीब 5:30 बजे मौत हो गई थी।


29 Jan 2026 03:27 AM
राज्यपाल ने गहलोत राज के 9 बिल लौटाए

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान पारित हुए 9 विधेयक (बिल) अलग-अलग कारणों से विधानसभा को लौटा दिए। राज्यपाल ने इन बिलों के कानूनी पहलुओं पर सवाल उठाते हुए वापस भेजा है। ये बिल साल 2019 से लेकर 2023 में पारित करवाए गए थे। वहीं, वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल के दौरान साल 2008 में पारित एक बिल भी लौटाया है।


29 Jan 2026 03:23 AM
अमेरिकी फेडरल रिजर्व सिस्टम ने ब्याज दर को 3.65 प्रतिशत किया निर्धारित

अमेरिकी फेडरल रिजर्व सिस्टम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने सर्वसम्मति से आरक्षित शेष पर दिए जाने वाले ब्याज दर को आज से 3.65 प्रतिशत पर बनाए रखने का निर्णय लिया.इसी से संबंधित एक अन्य निर्णय में, अमेरिकी फेडरल रिजर्व सिस्टम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने प्राथमिक क्रेडिट दर को मौजूदा स्तर 3.75 प्रतिशत पर स्थापित करने को सर्वसम्मति से मंजूरी दी.


29 Jan 2026 03:22 AM
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने मादुरो की गिरफ्तारी के संबंध में दी गवाही

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के संबंध में अमेरिकी सीनेट में गवाही दी. मेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, हम एक ऐसे संक्रमणकालीन चरण तक पहुंचना चाहते हैं जहां हमें एक मित्रवत, स्थिर, समृद्ध और लोकतांत्रिक वेनेजुएला मिले, जिसमें समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों में हो आप चुनाव करा सकते हैं. आप दिन भर चुनाव करा सकते हैं. लेकिन अगर विपक्ष को मीडिया तक पहुंच नहीं मिलती, अगर विपक्षी उम्मीदवारों को सरकार के कारण नियमित रूप से बर्खास्त कर दिया जाता है और उन्हें चुनाव में खड़े होने से रोक दिया जाता है, तो वे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हैं. यही वह अंतिम स्थिति है जो हम चाहते हैं। हम तीन हफ्तों में वहां नहीं पहुंच पाएंगे. इसमें कुछ समय लगेगा. इसलिए पहला उद्देश्य स्थिरता था.


29 Jan 2026 03:18 AM
अजीत पवार का अंतिम संस्कार आज

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह करीब 11 बजे किया जाएगा. बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उनका अंतिम संस्कार होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.


29 Jan 2026 03:17 AM
यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ याचिका पर SC में सुनवाई

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच मामले की सुनवाई करेगी. वकील विनीत जिंदल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.


महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह करीब 11 बजे किया जाएगा. बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उनका अंतिम संस्कार होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन भी बारामती जाएंगे. यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच मामले की सुनवाई करेगी. वकील विनीत जिंदल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि ये नियम सामान्य वर्ग के लिए भेदभावपूर्ण है. याचिका में इस पर रोक लगाने की मांग की गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह डिब्रूगढ़ में राज्य विधानसभा के दूसरे परिसर की आधारशिला रखेंगे. नयी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के मद्देनजर यातायात प्रतिबंधित रहेंगे. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow