Bihar Elections 2025:बिहार चुनाव में PM मोदी की एंट्री, 24 अक्टूबर को कर्पूरी गांव से करेंगे अभियान का आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर के कर्पूरी गांव से बिहार विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे. जानें पीएम मोदी की चुनावी रैलियों का पूरा कार्यक्रम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का महागठबंधन पर निशाना.

Oct 19, 2025 - 23:35
 0  10
Bihar Elections 2025:बिहार चुनाव में PM मोदी की एंट्री, 24 अक्टूबर को कर्पूरी गांव से करेंगे अभियान का आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार विधानसभा चुनाव में एंट्री हो गई है और भाजपा और एनडीए के सबसे बड़े चेहरे पीएम मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर के कर्पूरी गांव से अपने चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। वे भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने रविवार को यह जानकारी दी।

चुनावी रैलियों का कार्यक्रम

डॉ. जायसवाल ने बताया कि समस्तीपुर के बाद प्रधानमंत्री उसी दिन बेगूसराय में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, पीएम मोदी 30 अक्टूबर को फिर बिहार के दौरे पर आएंगे और मुजफ्फरपुर तथा छपरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी ने बताया कि इसके बाद भी प्रधानमंत्री का बिहार दौरा लगातार जारी रहेगा। यह अभियान एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है और

महागठबंधन पर निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने विपक्षी दलों के महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक ओर एनडीए के सभी घटक दल एकजुट होकर सौहार्दपूर्ण तरीके से सीट बंटवारा। कर चुके हैं और चुनावी मैदान में उतर गए हैं, वहीं महागठबंधन में 'सिर फुटव्वल' चल रहा है। जायसवाल ने आरोप लगाया कि महागठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर पैसों का खेल हो रहा है, जिसे बिहार की जनता देख रही है।

एनडीए का विकास एजेंडा

जायसवाल ने दावा किया कि बिहार की जनता ने फिर से एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए विकास, गरीबों के कल्याण, महिला सशक्तीकरण,। युवाओं के रोजगार और किसानों के कल्याण पर विश्वास करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर बिहार की जनता को पूरा विश्वास है और एनडीए सरकार के अभूतपूर्व कार्यों को जनता का समर्थन मिल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow