Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनीं 'वड़ा पाव गर्ल'
Bigg Boss OTT 3 : करण जौहर और सलमान खान को रिप्लेस करते हुए अनिल कपूर 'बिग बॉस ओटीटी 3' के होस्ट बन गए हैं. ये उनका पहला रियलिटी शो है. अनिल कपूर के इस शो में इस बार कई तरह के कंटेस्टेंट देखने को मिलेंगे. तो आइए जान लेते हैं कि जियो सिनेमा के 'बिग बॉस
Bigg Boss OTT 3 : दिल्ली की ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका गेरा दीक्षित अनिल कपूर के ‘बिग बॉस ओटीटी’ सीजन 3 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं. हाल ही में मुंबई में हुए ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लॉन्च इवेंट में ‘वड़ा पाव गर्ल’ का प्रोमो जारी किया गया. एमपी की रहने वाली चंद्रिका, शादी के बाद दिल्ली शिफ्ट हुई थीं. बेटे की बीमारी की वजह से उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी. और ठेले पर वडा पाव बेचना शुरू कर दिया. चंद्रिका अपने वड़ा पाव से ज्यादा उनके ऐटिट्यूड, झगड़ों के लिए जानी जाती हैं.
चंद्रिका दीक्षित गेरा, सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती आई हैं. एक तरफ वो दावा करती हैं कि वो वड़ा पाव बेचकर अपने परिवार का पेट पालती हैं, और दूसरी तरफ वो लाखों रुपये का लेटेस्ट आईफोन खरीदती हुई नजर आती हैं. कुछ दिन पहले रास्ते पर ठेला लगाकर वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका को करोड़ रुपये की मस्टैंग में घूमते हुए स्पॉट किया गया था. हाल ही में उन्होंने अपना नया स्टॉल भी ओपन किया था. लेकिन अब ‘बिग बॉस ओटीटी’ का नया प्रोमो देखकर लगता है कि दिल्ली की इस वड़ा पाव गर्ल ने अपनी नई मंजिल तलाश ली है.
First promo of contestants is out.
Vada Pav girl controversial , Chandrika Dixit to enter in #BiggBossOTT3 pic.twitter.com/LyLp8VxVzP — #BiggBoss_Tak
What's Your Reaction?