Delhi Liquor Scam: CM केजरीवाल की जमानत रद्द करने की मांग, HC में ED की याचिका पर टली सुनवाई

Delhi Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत को ED ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर आज सुनवाई टल गई।

Jul 10, 2024 - 14:05
Jul 10, 2024 - 14:12
 0  3
Delhi Liquor Scam: CM केजरीवाल की जमानत रद्द करने की मांग, HC में ED की याचिका पर टली सुनवाई

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चुनौती दी है। ED ने केजरीवाल की जमानत को रद्द करने के लिए दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाई है, जिस पर आज सुनवाई होनी थी। हालांकि, अब ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई 15 जुलाई को होगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को केजरीवाल की दलील पर जवाब दाखिल करने का समय दिया है। 

ईडी ने कोर्ट में क्या कहा?

ED ने केजरीवाल के जवाब पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। ईडी ने कहा कि उसे कल देर रात केजरीवाल के जवाब की कॉपी मिली है। केजरीवाल के वकील ने इस दलील का विरोध किया और कहा कि उन्होंने कल दोपहर 1 बजे जांच अधिकारी को जवाब की प्रति सौंप दी थी। ED की ओर से कोर्ट में पेश हुए एडिनशल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल के वकीलों ने उन्हें रात 11 बजे अपने जवाब की कॉपी सौंपी। उन्होंने कहा कि वह जवाब का रिजाइंडर दाखिल करना चाहते हैं

केजरीवाल के वकील की दलील?

वहीं, अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इस दावे को चुनौती दी और कहा कि उन्होंने कल दोपहर 1 बजे जांच अधिकारी को जवाब की कॉपी दी थी। सिंघवी ने कहा कि मामले में बहुत ज्यादा अरजेंसी है और वह काउंटर जवाब देने के लिए तैयार हैं और बिना जवाब के ही मामले पर बहस करेंगे। हालांकि, जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने मामले की सुनवाई 15 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow