Delhi Liquor Scam: क्या केजरीवाल आएंगे तिहाड़ से बाहर? कल सुनाएगा दिल्ली हाई कोर्ट फैसला
Delhi Liquor Scam: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर लगी रोक जारी रहेगी या नहीं, इस पर दिल्ली हाईकोर्ट कल अपना फैसला सुनाएगा। हाई कोर्ट इस मामले पर मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे फैसला देने वाला
Delhi Liquor Scam: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर लगी रोक जारी रहेगी या नहीं, इस पर दिल्ली हाईकोर्ट कल अपना फैसला सुनाएगा। हाई कोर्ट इस मामले पर मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे फैसला देने वाला है। आपको बता दें कि निचली अदालत द्वारा दिए गए जमानत के फैसले को ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे दी चुनौती थी । हाईकोर्ट ने 21 जून को केजरीवाल की रिहाई पर अंतरिम रोक लगाई थी ।
निचली अदालत ने दी थी जमानत
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 20 जून को जमानत दे दी थी। हालांकि, केजरीवाल के जेल से बाहर आने से पहले ही ईडी जमानत के खिलाफ याचिका लेकर दिल्ली हाई कोर्ट चली गई। दिन भर चली सुनवाई के बाद दिल्ली होई कोर्ट ने मामले में फैसला आने तक केजरीवाल की रिहाई पर रोक लगा दिया था।
What's Your Reaction?