IND vs AUS:दूसरे दिन के अंत में ऑस्ट्रेलिया 400 पार- हेड और स्मिथ ने शतकीय पारियां खेलीं

IND vs AUS: दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 405 रन बना लिए हैं। मिचेल स्टार्क सात रन और एलेक्स कैरी 45 रन

Dec 15, 2024 - 13:55
Dec 22, 2024 - 11:36
 0  10
IND vs AUS:दूसरे दिन के अंत में ऑस्ट्रेलिया 400 पार- हेड और स्मिथ ने शतकीय पारियां खेलीं

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने गाबा टेस्ट में भारत के खिलाफ मजबूत शुरुआत की है। टीम ने मुकाबले के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली में 7 विकेट पर 405 रन बना लिए हैं। स्टंप्स पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी 45 और मिचेल स्टार्क 20 रन पर नाबाद लौटे हैं।

ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में होस्ट टीम ने 28/0 के स्कोर से खेलना शुरू किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से स्टीव स्मिथ ने 101 और ट्रैविस हेड ने 152 रन की शतकीय पारियां खेलीं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 241 रन की पार्टनरशिप हुई। ओपनर उस्मान ख्वाजा 21 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय खेमे से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और नीतीश राणा को एक-एक विकेट मिला।

इस मुकाबले का पहला दिन बारिश के नाम रहा। शनिवार को 13.2 ओवर ही डाले जा सके थे। भारतीय टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही है। फिलहाल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी एक-एक की बराबरी पर है। भारत ने पहला टेस्ट 295 रनों से जीता था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच 10 विकेट से जीतकर वापसी की थी।

दूसरे दिन का खेल खत्म

दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 405 रन बना लिए हैं। मिचेल स्टार्क सात रन और एलेक्स कैरी 45 रन बनाकर नाबाद हैं। ट्रेविस हेड ने 152 रन और स्टीव स्मिथ ने 101 रन की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए।

रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी विकेट के 28 रन से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे दिन 377 रन बनाए और सात विकेट गंवाए। बुमराह ने पहले सत्र में उस्मान ख्वाजा (21) और नाथन मैकस्वीनी (9) को आउट कर दो झटके दिए। इसके बाद पहले सत्र में ही नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन (12) को पवेलियन भेजा। हालांकि, इसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी निभाई।

हेड ने टेस्ट करियर का नौवां और स्मिथ ने 33वां शतक जड़ा। स्मिथ 190 गेंद पर 12 चौके की मदद से 101 रन और हेड 160 गेंद पर 18 चौके की मदद से 152 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श पांच रन और कप्तान पैट कमिंस 20 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने सातवें विकेट के लिए कैरी के साथ 58 रन की साझेदारी निभाई। बुमराह के अलावा सिराज और नीतीश को एक-एक विकेट मिला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow