INS Brahmaputra News: INS ब्रह्मपुत्र आया आग की चपेट में, हादसे के बाद एक तरफ झुका, एक नाविक भी लापता

आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लगने के बाद मुंबई बंदरगाह में मौजूद अन्य जहाजों ने बचाव कार्य अभियान चलाया। रविवार को आईएनएस ब्रह्मपुत्र जहाज में आग लगी थी। सोमवार को आग पर काबू पाया जा सका है।

Jul 22, 2024 - 21:35
Jul 22, 2024 - 21:55
 0  8
INS Brahmaputra News: INS ब्रह्मपुत्र आया आग की चपेट में, हादसे के बाद एक तरफ झुका, एक नाविक भी लापता

INS Brahmaputra News: भारतीय नौसेना (Indian Navy) के जहाज INS ब्रह्मपुत्र में रविवार को भीषण आग लग गई। यह आग जहाज के मल्टी रोल फ्रिगेट पर लगी है। इंडियन नेवी के मालवाहक जहाज ब्रह्मपुत्र मरम्मत के लिए जा रहा था। तभी इसमें आग लग गई। सोमवार सुबह तक नौसेना डॉकयार्ड, हेलीकॉप्टर और मुंबई के बंदरगाह में मौजूद अन्य जहाजों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। 

किस कारण लगी आग? जुटाई जा रही जानकारी

मौके पर पहुंची टीम आग लगने की वजह की जांच कर रही है। साथ ही ये भी पता लगा रही है कि जहाज में कितना नुकसान हुआ है। आग लगने के वक्त का जो वीडियो सामने आया है। उसमें जहाज के ऊपरी हिस्से पर धुंआ उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

हेलीकॉप्टर की मदद से बुझाई गई आग 

अधिकारियों ने कहा कि आग बुझाने के लिए रासायनिक विशेषज्ञों सहित चार सदस्यीय बचाव दल को सफलतापूर्वक जहाज पर चढ़ाया गया था। आईसीजी के तीन जहाजों और आईसीजी एएलएच हेलीकॉप्टर ने अपने प्रयासों से सोमवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया। बुझाने के दौरान आग बीच-बीच में जल रही थी और धुंआ भी उठ रहा था। 

आग लगने के बाद एक तरफ झुका जहाज

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद जहाज बंदरगाह में एक तरफ झुका हुआ है। काफी प्रयासों के बाद भी जहाज को सीधा नहीं किया जा सका है। जहाज अपने बर्थ के साथ-साथ और भी झुक गया है। अभी वह किसी तरह एक तरफ की ओर टिका हुआ है।

एक नाविक हुआ लापता

अधिकारियों ने कहा कि एक जूनियर नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों का पता लगा लिया गया है। नाविक की तलाश की जा रही है। इंडियन नेवी ने आग लगने की घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow