Israel Hamas War: इजराइली सेना का गाजा पर भीषण हमला; 19 लोगों की हुई मौत

Israel Hamas War - इस हमले में, मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय और नागरिक सुरक्षा ने आंकड़ों में विसंगति पर टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल

Sep 10, 2024 - 19:05
Sep 11, 2024 - 15:36
 0  8
Israel Hamas War: इजराइली सेना का गाजा पर भीषण हमला; 19 लोगों की हुई मौत

Israel Hamas War : इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि वह एक शिविर पर इजराइली हमले में कम से कम 19 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करता है। हमास संचालित सरकार के तहत काम करने वाले सिविल डिफेंस ने पहले कहा था कि मंगलवार सुबह हुए हमले में 40 लोग मारे गए हैं। हालांकि, इजराइली सेना ने कहा कि उसने आतंकवादियों के एक समूह को टारगेट करते हुए हमला किया था।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को हुए इस हमले में, मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय और नागरिक सुरक्षा ने आंकड़ों में विसंगति पर टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है। 

इजराइल ने सीरिया में भी किया था हमला

इजराइल ने हाल ही में मध्य सीरिया में कई इलाकों को निशाना बनाकर हमले किए थे जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी और 13 लोग घायल हो गए थी। इन हमलों की वजह से कई जगहों पर आग लग गई थी। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ की तरफ से दी गई खबर में कहा गया था कि सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने ‘‘मध्य क्षेत्र में कई जगहों को निशाना बनाकर किए गए आक्रामक हमले का मुकाबला किया।’’ इजराइल की तरफ से किए गए इस हमले में हमा प्रांत के एक राजमार्ग को नुकसान पहुंचा था और आग लगने के बाद दमकल कर्मी आग पर काबू करने के लिए जूझते दिखे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow