Khatron Ke Khiladi 14: 'उठाकर यहीं पटक दूंगा, तेरी बकवास...' रोहित शेट्टी भड़के आसिम की बदतमीजी पर, लगा दी क्लास
Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 से आसिम रियाज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं, जिसमें उन्हें शो की टीम और अपने साथी कंटेस्टेंट्स से भिड़ते देखा जा सकता है। वह शो में अपना स्टेटस दिखाते भी नजर आ रहे हैं, जिस पर शो के होस्ट रोहित शेट्टी
Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियेलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। जुलाई 27 को ही इसका प्रीमियर हुआ। शो में शिल्पा शिंदे, अभिषेक कुमार से लेकर आसिम रियाज तक जैसे कई चर्चित सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। लेकिन, शो के प्रीमियर के दूसरे ही दिन बिग बॉस 13 के रनरअप रहे आसिम रियाज को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। रोहित शेट्टी ने को-कंटेस्टेंट्स और शो का अनादर करने पर आसिम रियाज को शो से निकाल दिया है। सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के कुछ क्लिप्स भी वायरल हुए, जिनमें आसिम एक अलग ही अकड़ में दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि शो को उनकी वजह से हाइप मिल रही है और वह यहां अपना स्टेटस भी दिखाते नजर आए और यहां तक कि उन्होंने मेकर्स तक को चैलेंज कर दिया।
टास्क पूरा नहीं कर पाए आसिम रियाज
दरअसल, खतरों के खिलाड़ी 14 के हालिया एपिसोड में आसिम रियाज, नियति और आशीष मेहरोत्रा को एक एरियल टास्क दिया जाता है। आशीष और नियति तो टास्क पूरा कर लेते हैं,लेकिन आसिम टास्क करते वक्त डगमगाने लगते हैं और एक्सक्यूज देते हैं कि शीशा फिसल रहा है। वह फ्लैग नहीं निकाल पाते और टाइम पूरा हो जाता है। अपनी हार के बाद आसिम भड़क जाते हैं और क्रू मेंबर्स से बहस करने लगते हैं। वह कहते हैं- 'मेरे सामने ये टास्क करके दिखा दो, मैं एक भी पैसा नहीं लूंगा।'
आसिम की सफाई सुन रोहित शेट्टी को आया गुस्सा
जब होस्ट रोहित शेट्टी पूछते हैं कि उन्हें क्या दिक्कत हो रही थी, तो आसिम कहते हैं कि उनके लिए बैलेंस करना पॉसिबल नहीं था। रोहित बताते हैं कि कोई भी टास्क असाइन करने से पहले टेस्ट किया जाता है। ये निश्चित किया जाता है कि टास्क सुरक्षित हो और करने लायक हो। वह इसके बाद वीडियो भी दिखाते हैं। लेकिन, आसिफ कहते हैं- 'हां मैंने प्रूफ मांगा, सर मैंने कोशिश की और ठीक है। मैं अपनी जिंदगी में बहुत सुलझा हुआ हूं, यहां स्टंट करने आया हूं लेकिन ऐसा हो जाता है तो ठीक है। मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। मैं यहां किसी को हराने नहीं आया, मैंने अपने इंटरव्यूज में भी...' आसिम को सफाई देते सुन रोहित शेट्टी भड़क उठते हैं।
Asim Riaz says, I'm not here for money. Har 6 mahine me 4 gaadi badalta hu, I'm here for my fans, not for these losers. All this buzz of Khatron Ke Khiladi on internet is because of him.pic.twitter.com/lIFOoMQN8V — #BiggBoss_Tak
What's Your Reaction?