PM Modi Austria Visit: PM मोदी का ऑस्ट्रिया में जोरदार स्वागत, चांसलर कार्ल नेहमर ने लगाया गले और खींची सेल्फी
PM Modi Austria Visit: रूस की यात्रा पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब दूसरे यूरोपीय देश की यात्रा पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। राजधानी वियना पहुंचने पर ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया है।
PM Modi Austria Visit: रूस की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत हुआ है। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी के वियना पहुंचते ही उन्हें गला लगा लिया और प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी खींची। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया में अपने इस शानदार स्वागत के लिए कार्ल नेहमर का एक्स पर धन्यवाद किया है साथ ही उस पल की कई खास तस्वीरों को भी शेयर किया है।
Thank you, Chancellor @karlnehammer, for the warm welcome. I look forward to our discussions tomorrow as well. Our nations will continue working together to further global good.
What's Your Reaction?