Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ने लव कटारिया को किया बेघर, 'चक्की' बनी आखिरी लाइफलाइन!

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में एक बार फिर से घरवाले लड़ते-झगड़ते नजर आए। चंद्रिका दीक्षित और शिवानी कुमारी के बीच रिश्ते में दूरियां आ गई हैं। अरमान और विशाल में फिर से तनातनी होते-होते रह गई। इसके अलावा नैजी की हरकतों से अरमान बिफर पड़े।

Jul 10, 2024 - 07:05
Jul 10, 2024 - 14:10
 0  8
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ने लव कटारिया को किया बेघर, 'चक्की' बनी आखिरी लाइफलाइन!

Bigg Boss OTT 3: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में मंगलवार को फिर से नए रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आए। घर में नैजी के हाइजीन को लेकर पूरे दिन चर्चा हुई, जिसकी वजह से अरमान मलिक का मूड खराब हो गया। दूसरी तरफ विशाल पांडे के साथ फिर से उनकी तनातनी होते दिखी। जानिए आज 9 जुलाई के एपिसोड में क्या-क्या हुआ।

'बाहरवाले' पर भड़के बिग बॉस

बिग बॉस ने सभी घरवालों से कहा कि उन्होंने एक नियम बताया था कि बाहरवाले को किसी को भी ये नहीं बताना है कि वो बाहरवाले हैं। बाहरवाले ने सारे फायदे तो उठा लिए, लेकिन उनकी शर्तों को नजरअंदाज कर दिया। चूंकि लव कटारिया 'बाहरवाले' थे, इसलिए उन्हें फायर कर दिया और इस घर में रहने का अधिकार भी छीन लिया। बिग बॉस ने कहा कि उन्हें इस घर से बेघर कर दिया गया। फिर घरवालों से लव को एविक्ट होने से बचाने के पक्ष में हाथ खड़ा करवाया, जिसमें ज्यादातर सदस्यों ने हाथ खड़ा किया।

'चक्की' बनी लवकेश की आखिरी लाइफलाइन

घर में बिग बॉस के अगले आदेश तक चक्की चलती रहनी चाहिए। फिर ये फैसला दर्शकों पर छोड़ा जाएगा कि लवकेश को निकालना है या फिर बचाना है।

चंद्रिका दीक्षित और शिवानी कुमारी के रिश्ते में आई दरार

चंद्रिका दीक्षित ने शिवानी कुमारी को खत नहीं लिखा था। इस वजह से शिवानी को बुरा लगा। अब दोनों के बीच दूरी आ गई। शिवानी ने अपना बेड भी बदल दिया। इस वजह से सुबह चंद्रिका टूटी हुई नजर आईं और कहने लगीं कि अब वो भी दूर ही रहेंगी।

नैजी की अनहाइजीन हरकत से परेशान हुए अरमान मलिक

घर में सुबह-सुबह अरमान मलिक और नैजी के बीच अनबन हुई। नैजी ने ठीक से फ्लश नहीं किया, इस कारण अरमान उनसे बहुत नाराज हुए। बाद में रणवीर शौरी ने नैजी को प्यार से समझाया।

नैजी की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव

नैजी ने सना सुल्तान को बताया कि एक टाइम था, जब उनका बुरा वक्त चल रहा था। वो महंगी गाड़ियों में बैठते थे और मुश्किल वक्त में लोकल ट्रेन से सफर कर रहे थे। 2-4 महीने पहले ही उनकी जिंदगी बदली, जब उनके काम के लिए उन्हें लाखों रुपये मिले। एक तरफ सना सुल्तान से नैजी अपनी जिंदगी के बारे में बात कर रहे थे तो दूसरी तरफ सना मकबूल को उन दोनों का साथ बैठना अखर रहा था। वो दूसरे कंटेस्टेंट्स से बोलने लगीं कि वो भी अपने आप को बदलेंगी।

नैजी को नहीं पसंद हैं शिवानी कुमारी?

शिवानी कुमारी, विशाल पांडे, लव कटारिया और सना मकबूल एकसाथ बैठे हुए थे। शिवानी हंसी-मजाक कर रही थीं और हंसते-खेलते नैजी के हाथ पर हाथ रख दिया, जिसके बाद वो शिवानी से भड़क गए। सना मकबूल की तबीयत खराब है और वो मेडिकल रूम में जाती हैं, जिसके बाद शिवानी नैजी से बोलती हैं कि उन्होंने सना को लेटर नहीं दिया, इस वजह से उनका सिर दर्द हो रहा है।

कृतिका की बातों ने अरमान को उकसाया

इन लोगों को बात करते हुए देखकर कृतिका को इरिटेशन होने लगी। अपनी बीवी के कहने पर अरमान ने ग्रुप में बैठकर हंसी-मजाक कर रहे सदस्यों से खाने की बात छेड़ दी। रोटियों को लेकर विशाल ने अपनी बात रखी तो अरमान भड़क गए। उनका कहना है कि अगर उन्हें रोटी नहीं मिली तो वो गैस बंद कर देंगे।

अब शिवानी कुमारी को लेकर होने लगी बहस

बीते एपिसोड में शिवानी की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद अरमान ने बोला था कि वो ड्रामा कर रही है। ये बात लव कटारिया ने सुन ली थी। आज शिवानी ने अरमान को ताना मारा कि उन्होंने सुबह ही नहा लिया, ताकि उनकी सेहत फिर ना खराब हो जाए और लोग बोलें कि वो ड्रामा कर रही हैं। ये सुनकर अरमान ने लव को कन्फ्रंट किया। इस बातचीत के बाद अरमान ने शिवानी से चंद्रिका संग नाराजगी को लेकर बात की। फिर शिवानी ने जो कुछ भी कहा, वो जाकर चंद्रिका को बताया। तब चंद्रिका ने जवाब में कहा कि अब वो और कुछ नहीं कर सकती हैं। अगर किसी को बात नहीं करनी है तो ना करे।

कृतिका अभी भी हैं नाराज?

कृतिका को विशाल पांडे वाली हरकत से अभी भी नाराजगी है। उन्होंने चंद्रिका दीक्षित से कहा कि वो एक ड्रेस पहनने वाली थीं, लेकिन उसका गला थोड़ा बड़ा था, इसलिए नहीं पहना। वो बोलीं, 'यहां तो बिल्कुल भी नहीं पहनूंगी। वैसी ड्रेस पहनने के लिए ये वो जगह नहीं है।' चंद्रिका और कृतिका को भी इस बात से आपत्ति है कि शिवानी को कोई फर्क नहीं पड़ा, वो अभी भी विशाल के साथ मस्ती-मजाक कर रही है।

विशाल को कन्फेशन रूम में बुलाया

बिग बॉस ने विशाल को कन्फेशन रूम में बुलाया गया। उन्हें लव कटारिया की फुटेज दिखाई, जिसमें वो दोनों बाहरवाले को लेकर बात कर रहे हैं। बिग बॉस ने पूछा, 'क्या है ये?' फिर विशाल ने बताया कि उन्हें अहसास हो गया था कि लव ही बाहरवाला है। इसलिए वो बार-बार लव से पूछ रहे थे, लेकिन उसने बताया नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow