IPL 2025 Pitch Conflict:IPL टीमों और BCCI में लड़ाई-झगड़े की नौबत, इस मसले पर ठनी

IPL 2025 Pitch Conflict: IPL 2025 में फ्रेंचाइजियों और BCCI के बीच ठनने की नौबत दिख रही है. ऐसा उस मसले पर है, जिसे लेकर कई फ्रेंचाइजियां सवाल खड़ी कर चुकी हैं.

Apr 3, 2025 - 18:25
 0  12
IPL 2025 Pitch Conflict:IPL टीमों और BCCI में लड़ाई-झगड़े की नौबत, इस मसले पर ठनी

IPL 2025 Pitch Conflict: IPL 2025 का रोमांच फिलहाल सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन, इसके रंग में कहीं भंग ना पड़ जाए, डर इस बात का है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक मसले पर BCCI और IPL टीमों में ठन गई है। नौबत अब लड़ाई-झगड़े की आ गई है। दरअसल, वो मसला पिच से जुड़ा है। पिच फ्रेंचाइजियों की आंखों में खटक रही है। खासकर वो फ्रेंचाइजियां, जिन्हें अपने घरेलू मैदान पर हार का मुंह देखना पड़ रहा है। लखनऊ, चेन्नई, कोलकाता पिच पर हार का ठीकरा फोड़ने वाली ऐसी ही फ्रेंचाइजियां हैं।

घरेलू मैच हारने वाली टीमों ने पिच पर फोड़ा ठीकरा

हार का ठीकरा पिच पर फोड़ने की शुरुआत IPL 2025 में सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने की थी। RCB के हाथों सीजन का पहला मैच, जो कि उन्होंने अपने घरेलू मैदान ईडन पर खेला था, उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद KKR फ्रेंचाइजी की ओर से पिच को दोष दिया गया था। आगे ये ट्रेंड चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बरकरार रखा, जब उसे चेपॉक पर RCB के ही हाथों हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स के बॉलिंग कोच ने तो हद ही कर दी। उन्होंने पंजाब किंग्स से घरेलू मैच हारने के बाद बयान दिया कि ऐसा लगता है जैसे लखनऊ की पिच को पंजाब के क्यूरेटर ने तैयार किया है।

दिल्ली भी BCCI से पिच पर नाखुश

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में छापा है कि दिल्ली कैपिटल्स भी अपने सेकंड होम विशाखापत्तनम की पिच से खुश नहीं है। दिल्ली ने वाइजैग में IPL 2025 के अपने 2 मैच खेले, लेकिन वहां वो पिच की कंडीशन से खुश नहीं दिखी। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने BCCI से ये क्लियर कह रखा है कि वो वाइजैग की पिच किसी अनुभवी क्यूरेटर से ही तैयार कराएं। हालांकि BCCI की गाइडलाइन कहती है कि फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी उन्हें नहीं बता सकते कि पिच कैसी बनानी है।

BCCI और टीमों के बीच टकराव की वजह

BCCI ने IPL के क्यूरेटर को साफ तौर पर कह रखा है कि ऐसी पिच बनाएं, जिस पर ना तो तेज गेंदबाजों के लिए और ना ही स्पिन के लिए ज्यादा मदद हो। बोर्ड चाहता है कि सभी मैच रोमांचक हों और किसी भी टीम को पिच से अतिरिक्त फायदा न मिले। लेकिन, फ्रेंचाइजियों का मानना है कि घरेलू मैदानों पर हारने के पीछे पिच की भूमिका अहम है। यही मतभेद अब BCCI और टीमों के बीच टकराव की बड़ी वजह बन सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow