Bihar Elections 2025:तेजस्वी का तेज पड़ा मंद, अपने ही 'घर के चिराग' से लगी आग, दोनों गठबंधन में सिर फुटौव्वल क्यों?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA और इंडिया ब्लॉक दोनों में सीट बंटवारे को लेकर भारी खींचतान जारी है। चिराग पासवान की अधिक सीटों से NDA में नाराजगी है, तो वहीं इंडिया ब्लॉक में राजद-कांग्रेस में टकराव बढ़ गया है। जानें क्यों दोनों गठबंधनों में मचा है

Oct 14, 2025 - 15:35
 0  9
Bihar Elections 2025:तेजस्वी का तेज पड़ा मंद, अपने ही 'घर के चिराग' से लगी आग, दोनों गठबंधन में सिर फुटौव्वल क्यों?

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल के उम्मीदवार नामांकन दर्ज कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, इसे लेकर घमासान मचा है। एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होने के बाद भी नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है और जदयू नेता ने तो नीतीश कुमार को खत लिखकर इस्तीफा देने की बात कही है। भाजपा के गिरिराज सिंह सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर आपत्ति जता रहे। हैं और चिराग पासवान को मिली सीटों को लेकर नाखुश दिख रहे हैं। एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों ही गठबंधनों में रार मचा है। एक तरफ एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला सामने आते ही बवाल मचा है। गठबंधन में हुए सीट बंटवारे में बीजेपी और जदयू को बराबर-बराबर यानी 101-101 सीटें मिलीं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिलने से चिराग खुश हैं, लेकिन जदयू खुश नहीं है। वहीं, जीतन राम मांझी की हम को 6 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 6 सीटें दी गई हैं, जिससे दोनों नेता मायूस दिख रहे हैं। मांझी ने 15 सीटों की मांग रखी थी, लेकिन कम सीटें मिलने से उन्होंने एनडीए को नुकसान पहुंचने की चेतावनी दी है।

इंडिया ब्लॉक में खींचतान

महागठबंधन में भी सीटों का बंटवारा अब तक नहीं हुआ है। राजद के कथित फॉर्मूले पर कांग्रेस और मुकेश सहनी नाराज दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लालू यादव ने कुछ नेताओं को टिकट बांट दिए थे, लेकिन तेजस्वी ने सभी टिकट वापस ले लिए हैं। कांग्रेस 61 सीटों की डिमांड पर अड़ी है तो वहीं राजद मन मुताबिक सीटें चाहती है और वीआईपी के साथ ही लेफ्ट और माले भी इस बार सीटों की डिमांड पिछले चुनाव से ज्यादा कर रहे हैं। राजद और कांग्रेस में खींचतान इतनी बढ़ गई है कि तेजस्वी यादव दिल्ली गए और राहुल गांधी से मुलाकात तक नहीं की। नामांकन में अब चार दिन ही बचे हैं, ऐसे में दोनों गठबंधनों में अनिश्चितता बनी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow