:बजट में क्या होगा सस्ता क्या महंगा

आज आपकी थाली की सब्जी से लेकर आपके हाथ के स्मार्टफोन तक, ज्यादातर चीजों के दाम GST काउंसिल तय करती है, न कि वित्त मंत्री। बजट में तो बस इम्पोर्ट ड्यूटी के घटने-बढ़ने से कुछ सामान ऊपर-नीचे होते हैं। इस बार बजट में सोना-चांदी सस्ते हो सकते हैं।सरकार सोना-चांदी पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार रुपए और चांदी 6 हजार रुपए सस्ती हो सकती है।

Feb 1, 2026 - 07:35
 0  7
:बजट में क्या होगा सस्ता क्या महंगा
01 Feb 2026 07:11 AM
बजट में क्या होगा सस्ता क्या महंगा

आज आपकी थाली की सब्जी से लेकर आपके हाथ के स्मार्टफोन तक, ज्यादातर चीजों के दाम GST काउंसिल तय करती है, न कि वित्त मंत्री। बजट में तो बस इम्पोर्ट ड्यूटी के घटने-बढ़ने से कुछ सामान ऊपर-नीचे होते हैं। इस बार बजट में सोना-चांदी सस्ते हो सकते हैं।

सरकार सोना-चांदी पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार रुपए और चांदी 6 हजार रुपए सस्ती हो सकती है।


01 Feb 2026 06:55 AM
बीजेपी प्रदेश कार्यालयों पर दिखाया जाएगा बजट भाषण

बजट को लेकर बीजेपी की ओर से भी खास इंतजाम किए गए हैं. सभी बीजेपी प्रदेश कार्यालयों पर बजट भाषण दिखाया जाएगा. कार्यालयों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है. सभी कार्यकर्ताओं को भाषण सुनने का निर्देश दिया गया है.


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करेंगी. ये उनकी तरफ से पेश किया जाने वाला नौवां बजट होगा. इसमें 2 अंतरिम बजट शामिल हैं. इस बार सबकी नजरें सीमा शुल्क सुधारों पर टिकी हैं. वहीं, पीएम मोदी का हालिया भाषण ये संकेत देता है कि बजट रिफॉर्म की दिशा में होगा. बात करें उम्मीदों की तो माना जा रहा है कि बजट से सोना-चांदी सस्ता हो सकता है. इनकम टैक्स की नई रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जा सकता है. किसान सम्मान निधि बढ़ाई जा सकती है. अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान हो सकता है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow