LSG vs DC:दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया- देखें प्लेइंग 11
LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उनकी टीम में चार विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
LSG vs DC: IPL-18 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। केएल राहुल यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। वे पिता बनने वाले हैं।
इस मैदान पर दिल्ली और लखनऊ की टीमें पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी। दिल्ली के पूर्व कप्तान इस मुकाबले में लखनऊ की कप्तानी करते दिखेंगे। पंत को लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए में खरीदा, जो इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उनकी टीम में चार विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इनमें फाफ डुप्लेसिस, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स और मिचेल स्टार्क शामिल हैं।
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी ,ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, शार्दूल ठाकुर, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, दिवगेश राठी, प्रिंस यादव।
What's Your Reaction?