LSG vs CSK:धोनी ने बनाया एक और कारनामा, आईपीएल में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

LSG vs CSK: एमएस धोनी ने आईपीएल में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो अब तक दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है। इसमें रवींद्र जडेजा की भी बड़ी भूमिका रही।

Apr 15, 2025 - 07:25
 0  15
LSG vs CSK:धोनी ने बनाया एक और कारनामा, आईपीएल में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

LSG vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी का नाम क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर लिया जाता है, जो हर बार मैदान में उतरते ही इतिहास रचने को तैयार रहते हैं। आईपीएल 2025 का सीजन भी इससे अछूता नहीं रहा। सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेले गए मुकाबले में धोनी ने एक और बड़ा मील का पत्थर छू लिया। उन्होंने आईपीएल में 200 डिस्मल्स पूरे कर एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम किया है। यह उपलब्धि आज तक आईपीएल में किसी भी खिलाड़ी ने हासिल नहीं की थी।

धोनी का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पल

धोनी ने जैसे ही रवींद्र जडेजा की गेंद पर एलएसजी के बल्लेबाज आयुष बदोनी को स्टंप किया, उन्होंने आईपीएल में 200 डिस्मल्स का आंकड़ा छू लिया। इस आंकड़े में 154 कैच, 46 स्टंपिंग और बतौर फील्डर 4 कैच शामिल हैं। कुल मिलाकर यह प्रदर्शन धोनी की विकेटकीपिंग प्रतिभा का एक शानदार उदाहरण है। उन्होंने अब तक आईपीएल में 271 मुकाबले खेले हैं और हर बार खुद को एक जिम्मेदार और चतुर खिलाड़ी के रूप में साबित किया है।

जडेजा और धोनी की 'सुपरहिट जोड़ी'

धोनी और जडेजा की जोड़ी आईपीएल में एक भरोसेमंद संयोजन बन चुकी है। धोनी ने जडेजा की गेंद पर अब तक नौ बार स्टंपिंग की है, जिससे यह जोड़ी अब आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल विकेटकीपर-बॉलर जोड़ियों की सूची में आ खड़ी हुई है। इससे पहले केवल तीन जोड़ियां—दिनेेश कार्तिक-अमित मिश्रा, एडम गिलक्रिस्ट-प्रज्ञान ओझा—ऐसा कर पाई थीं। अगर इस सीजन में धोनी और जडेजा एक और स्टंपिंग कर लेते हैं, तो वे इन सभी जोड़ियों को पीछे छोड़ नंबर एक बन जाएंगे।

जडेजा की गेंद पर धोनी केवल स्टंपिंग ही नहीं, बल्कि 10 कैच भी लपक चुके हैं। इस तरह ये जोड़ी अब तक 19 बार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज चुकी है। फिलहाल ऋषभ पंत और कगिसो रबाडा की जोड़ी 20 डिस्मल्स के साथ पहले नंबर पर है, लेकिन धोनी-जडेजा की जोड़ी उनसे बस एक कदम पीछे है।

सीएसके की चुनौतियां और उम्मीदें

हालांकि जहां एक ओर धोनी व्यक्तिगत उपलब्धियों के झंडे गाड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स का मौजूदा सीजन उतना अच्छा नहीं चल रहा है। एलएसजी के खिलाफ मुकाबले से पहले तक सीएसके ने छह में से केवल एक मैच ही जीता था, और अंकतालिका में सबसे नीचे, दसवें पायदान पर बनी हुई थी।

अब जब एक बार फिर टीम की कमान धोनी के अनुभवी हाथों में है, फैंस को उम्मीद है कि सीएसके जल्द ही जीत की पटरी पर लौटेगी। धोनी की कप्तानी में टीम ने कई बार असंभव को संभव कर दिखाया है, और ये रिकॉर्ड भी इस बात का सबूत है कि 'थाला' अभी भी खेल के हर मोर्चे पर दमखम से डटे हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow