Haryana Government: नयी सरकार का कब और कहां होगा शपथ ग्रहण? सामने आया बड़ा अपडेट

Haryana Government: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में शानदार जीत के बाद सरकार के गठन के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि नयी सरकार की कमान एक बार फिर से नायब सिंह

Oct 11, 2024 - 22:20
Oct 14, 2024 - 12:48
 0  13
Haryana Government: नयी सरकार का कब और कहां होगा शपथ ग्रहण? सामने आया बड़ा अपडेट

Haryana Government: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है। अब राज्य की नयी सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीटीआई के मुताबिक, हरियाणा में नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्टूबर को हो सकता है। नयी सरकार का शपथ ग्रहण पंचकूला में होने की संभावना है। इसके लिए पंचकूला में कार्यक्रम की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि हरियाणा में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की संभावित तारीख 15 अक्टूबर है। पंचकूला के उपायुक्त ने भी बताया है कि कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल को तैयार किया जा रहा है। नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आवश्यक प्रबंध करने के लिए एक जिला स्तरीय समिति भी गठित की गई है। बता दें कि हरियाणा में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

नायब सैनी हो सकते हैं सीएम

हरियाणा में भाजपा की नयी सरकार की कमान एक बार फिर से नायब सिंह सैनी को ही दी जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के दौरान ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि हरियाणा में पार्टी के जीतने पर सैनी ही सीएम पद की पसंद होंगे। भाजपा ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ही हरियाणा का चुनाव लड़ा था।

क्या रहा चुनाव का परिणाम?

हरियाणा में 90 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस पार्टी को 37 सीटों पर जीत मिली तो वहीं, इनेलो ने दो सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं, तीन निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं। भाजपा को विधानसभा में निर्दलीय विधायकों का भी साथ मिल सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow