KKR vs RCB:शाहरुख के साथ थिरके कोहली

उद्घाटन समारोह के दौरान शाहरुख के साथ 'झूमे जो पठान' गाने पर विराट कोहली थिरके। शाहरुख ने कोहली से डांस की अपील की और दोनों ने पठान फिल्म के गाने पर डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। शाहरुख ने इसके बाद मंच पर बीसीसीआई के पदाधिकारियों और प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को बुलाया। 

Mar 22, 2025 - 19:00
 0  11
KKR vs RCB:शाहरुख के साथ थिरके कोहली
22 Mar 2025 06:58 PM
शाहरुख के साथ थिरके कोहली

उद्घाटन समारोह के दौरान शाहरुख के साथ 'झूमे जो पठान' गाने पर विराट कोहली थिरके। शाहरुख ने कोहली से डांस की अपील की और दोनों ने पठान फिल्म के गाने पर डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। शाहरुख ने इसके बाद मंच पर बीसीसीआई के पदाधिकारियों और प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को बुलाया। 


22 Mar 2025 06:57 PM
शाहरुख के साथ रिंकू-कोहली मंच पर

शाहरुख के साथ मंच पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज रिंकू सिंह और विराट कोहली मौजूद हैं। शाहरुख ने इस दौरान कहा कि रिंकू भी कोहली को देखकर ही बड़े हुए हैं। शाहरुख ने रिंकू से उनके गाने पर डांस करने की मांग की है। रिंकू और शाहरुख ने 'लुट-पुट गया' गाने पर डांस किया और इस दौरान कोहली भी बगल में खड़े रहे।


22 Mar 2025 06:55 PM
रंगारंग प्रस्तुति समाप्त

आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुति समाप्त हो गई है। अब शाहरुख खान दर्शकों को संबोधित कर रहे हैं। शाहरुख ने कहा, 'केमोन आचो (कैसे हो) कोलकाता। आज आईपीएल के 18 साल पूरे हो गए हैं और इस लीग ने अबतक इतने सितारों को जन्म दिया जो अब पिता बन गए हैं।' शाहरुख ने मंच पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बुलाया। शाहरुख ने इस दौरान कोहली की जमकर सराहना की और दर्शकों से कोहली-कोहली का नारा लगाने कहा। 


22 Mar 2025 06:50 PM
करण औजला मंच पर मौजूद

दिशा पाटनी की प्रस्तुति समाप्त हो गई है और अब मंच पर पंजाबी गायक करण औजला आ गए हैं। करण ने जैसे ही 'हुस्न तेरा तौबा-तौबा' गाया दर्शक झूम उठे। करण के साथ मंच पर दिशा पाटनी भी मौजूद हैं और उनकी धुन पर थिरकती नजर आईं। 


What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow