Khatron Ke Khiladi 14 : अभिषेक कुमार ने शेयर की 'KKK 14' से खास तस्वीर, कहा- 'होगा डबल एक्शन'

Khatron Ke Khiladi 14: 'खतरों के खिलाड़ी 14' के एक्शन सेट से अभिषेक कुमार ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने दंबग अंदाज में देखा जा सकता है। वहीं रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का टेलीविजन पर ऑनएयर होने का फैंस को बड़ी ही

Jun 14, 2024 - 07:05
Jun 14, 2024 - 09:11
 0  10
Khatron Ke Khiladi 14 : अभिषेक कुमार ने शेयर की 'KKK 14' से खास तस्वीर, कहा- 'होगा डबल एक्शन'

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन का लोग हर साल बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। कलर्स के इस रियलिटी शो में हर एक कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जरूर लाइमलाइट में रहता है। इस बीच अब 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार ने एक्शन सेट से पहली झलक शेयर की है, जिसमें वो एक स्टंटमैन के लुक में दिखाई दे रहे हैं। इसके पहले शालीन भनोट का बिच्छू वाला वीडियो सामने आया था। 'खतरों के खिलाड़ी 14' इस बार अपने टास्क और स्टंट के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है।

खतरों के खिलाड़ी 14 के एक्शन सेट की झलक 

कलर्स टीवी के एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर रोज छोटी-बड़ी  अपडेट शेयर कर रहे हैं, जिसकी वजह से ये शो दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है। इस बीच अब शालीन भनोट के बाद अभिषेक कुमार ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जो KKK 14 के शूटिंग सेट से हैं। अभिषेक कुमार ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' के एक्शन सेट की झलक दिखाई है। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अभिषेक कुमार ने खतरनाक स्टंट करने के पहले ये तस्वीरें शेयर की हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow