SRH vs RR:राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया- देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
SRH vs RR: IPL के 18वें सीजन का पहला डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
SRH vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का पहला डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। संजू सैमसन की जगह रियान पराग कप्तानी कर रहे हैं।
हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए। हैदराबाद ने 4 और राजस्थान ने 1 मैच जीता। हैदराबाद ने पिछले सीजन क्वालिफायर-2 में राजस्थान को हराकर बाहर किया था। दिन के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स अपनी सबसे बड़ी राइवल टीम मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, नीतीश राणा, शिमरोन हेटमायर,शुभम दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, महीश तीक्षणा और फजलहक फारूकी, तुषार देशपांडे।
What's Your Reaction?