GT vs RR:राजस्थान ने जीता टॉस, गुजरात को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता; देखें दोनों की प्लेइंग 11

GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि इस मैच में उनकी टीम एक बदलाव के साथ उतरी है।

Apr 9, 2025 - 19:15
 0  15
GT vs RR:राजस्थान ने जीता टॉस, गुजरात को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता; देखें दोनों की प्लेइंग 11

GT vs RR: IPL 2025 का 23वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। वानिंदु हसरंगा निजी कारणों से यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह फजलहक फारुकी को मौका दिया गया है। वहीं, गुजरात की टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया है।

2022 की चैंपियन गुजरात 4 में से 3 जीत और 1 हार के साथ पॉइटंस टेबल में दूसरे नंबर पर है। दूसरी ओर, 2008 की विजेता राजस्थान ने 18वें सीजन में अब तक 4 मैच खेले, 2 जीते और 2 हारे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।

राजस्थान ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि इस मैच में उनकी टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। वानिंदु हसरंगा निजी कारणों से नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह फजलहक फारुकी को मौका मिला है। वहीं, गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow