IPL 2025:राजस्थान का कप्तान बनते ही रियान पराग का आया पहला रिएक्शन, कही ये बड़ी बात
IPL 2025: आईपीएल 2025 के शुरुआती तीन मैचों के लिए युवा बल्लेबाज रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स की टीम का कप्तान बनाया गया है।
IPL 2025: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम को एक नए कप्तान के नेतृत्व में खेलना होगा, क्योंकि नियमित कप्तान संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इसी कारण से वह शुरुआती तीन मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे और कप्तानी नहीं करेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने इन तीन मुकाबलों के लिए युवा खिलाड़ी रियान पराग को टीम की कमान सौंपी है।
रियान पराग का उत्साहजनक प्रतिक्रिया
रियान पराग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें कुछ मैचों में लीडर के तौर पर बड़ी भूमिका निभानी होगी और वह इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स को टैग करते हुए दिल वाली इमोजी भी जोड़ी, जिससे उनका उत्साह स्पष्ट झलकता है।
What's Your Reaction?
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()