Mewaram Jain:सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल का मेवाराम जैन की वापसी पर तीखा हमला: चरित्रहीन की कहीं जगह नहीं
सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने 'चरित्रहीन' के लिए पार्टी में जगह न होने की बात कही और जनभावनाओं की अनदेखी पर सवाल उठाए। जानें पूरा विवाद।
बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। जैसलमेर दौरे पर बेनीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "चरित्रहीन की कहीं भी जगह नहीं है। परिवार में भी जगह नहीं होती है। पार्टी में भी नहीं होती।" उन्होंने आगे कहा कि कहीं न कहीं समझने में कोई चूक हुई होगी, यह तो पार्टी के बड़े नेता जानें, लेकिन यह पार्टी का निर्णय है।
कांग्रेस नेता बेनीवाल ने यह भी कहा कि यह उनका मानना है और सबका अलग-अलग नजरिया होता है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, "शायद पार्टी के अंदर ऐसे लोगों की कमी खल रही थी तो इनके आने से निश्चित तौर पर पूरी हुई होगी।" उन्होंने जोर दिया कि पार्टी के निर्णय के बाद जिस तरह से लोगों के विचार सामने आ रहे हैं, वह सबको साफ जाहिर है, इसमें मुझे कहने की जरूरत नहीं है। बेनीवाल ने यह भी सलाह दी कि पार्टी और जनभावना की कदर सबको करनी चाहिए।
What's Your Reaction?