IND vs AUS:शुभमन गिल के पास वनडे कप्तानी में सचिन तेंदुलकर जैसा बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली वनडे कप्तानी में इतिहास रचने के करीब हैं। क्या वह सचिन तेंदुलकर के पहले मैच में शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएंगे? जानें पूरी खबर।

Oct 18, 2025 - 09:35
 0  25
IND vs AUS:शुभमन गिल के पास वनडे कप्तानी में सचिन तेंदुलकर जैसा बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होगा, जिसमें युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। भारतीय टीम इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और 17। अक्टूबर को पर्थ के स्टेडियम में अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया। टीम इंडिया लंबे समय के बाद वनडे मुकाबला खेलने जा रही है, जिसका आखिरी मैच उन्होंने हाल ही में संपन्न हुई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के तौर पर खेला था। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब वनडे टीम का ऐलान किया गया तो रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। गिल के लिए साल 2025 अभी तक उनके इंटरनेशनल करियर का सबसे शानदार साल साबित हुआ है और इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट में पहली बार कप्तानी करते हुए उन्होंने पहले ही मुकाबले में शतक जड़ा था। अब वनडे में भी सभी को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।

सचिन तेंदुलकर का खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

शुभमन गिल के पास बतौर वनडे कप्तान अपने पहले ही मैच में एक बड़ा कमाल करने का मौका है। भारत की तरफ से अभी तक कुल 27 प्लेयर्स ने वनडे फॉर्मेट में कप्तानी की है, लेकिन सचिन तेंदुलकर ही इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बतौर वनडे कप्तान अपने पहले मैच में शतकीय पारी खेली थी। सचिन ने यह कमाल 110 रन बनाकर किया था। ऐसे में गिल के पास इस खास रिकॉर्ड की बराबरी करने का पूरा मौका होगा।

3000 वनडे रन भी पूरे करने के करीब

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुभमन गिल के पास अपने 3000 वनडे रनों के आंकड़े को भी पूरा करने का मौका होगा। गिल ने अब तक 55 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें वह 2775 रन बना चुके हैं। यदि वह इस सीरीज में 225 रन और बना लेते हैं तो वनडे में तीन हजार रन पूरे कर लेंगे। पहला मैच 19 अक्टूबर को है जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 23 और 26 अक्टूबर को खेला जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow