T20 World Cup 2026:World Cup के लिए सभी 20 टीमें तय, यूएई ने भी बनाई जगह
T20 World Cup 2026 के लिए सभी 20 टीमों के नाम तय हो गए हैं। जानें कौन सी टीमें करेंगी भारत और श्रीलंका में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में शिरकत। यूएई ने जापान को हराकर अंतिम स्थान हासिल किया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर तैयारियां अब जोरों पर हैं। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाला यह मेगा टूर्नामेंट अगले साल की शुरुआत में खेला जाएगा। खास बात यह है कि टूर्नामेंट में खेलने वाली सभी 20 टीमों के नाम अब पूरी तरह तय हो चुके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के पिछले संस्करण यानी 2024 से ही कुछ टीमों की जगह तय मानी जा रही थी, जबकि बाकी टीमों ने अपने-अपने क्वालीफायर राउंड्स के जरिए टूर्नामेंट में एंट्री हासिल की। ईस्ट-एशिया पैसिफिक क्वालीफायर 2025 के बाद आखिरी टीम के रूप में यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) ने अपनी जगह पक्की कर ली है।
यूएई ने जापान को हराकर बनाई जगह
अल-अमरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ईस्ट-एशिया पैसिफिक क्वालीफायर के निर्णायक मुकाबले में यूएई ने जापान को 8 विकेट से हराया। जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 116 रन ही बना पाई। जवाब में यूएई की टीम ने कप्तान मुहम्मद वसीम और अलिशान शरफू की शानदार साझेदारी के दम पर लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ यूएई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया और टूर्नामेंट की 20वीं टीम बनी।
What's Your Reaction?