Pahalgam Terrorist Attack:पहलगाम के आदिल को भी आतंकियों ने नहीं छोड़ा, 26 मृतकों की पूरी डिटेल

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में एक स्थानीय युवक के साथ-साथ महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों से घूमने आए 26 लोगों

Apr 23, 2025 - 09:30
 0  22
Pahalgam Terrorist Attack:पहलगाम के आदिल को भी आतंकियों ने नहीं छोड़ा, 26 मृतकों की पूरी डिटेल

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के सुरम्य पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस कायराना हमले में कुल 26 पुरुषों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला पर्यटकों के एक समूह पर किया गया, जो घाटी की खूबसूरती का आनंद लेने आए थे। आतंकियों ने इस हमले में केवल पुरुषों को ही निशाना बनाया और महिलाओं को छोड़ दिया।

हमले में मारे गए लोगों में कई राज्यों के नागरिक शामिल हैं, जिससे यह घटना राष्ट्रीय त्रासदी का रूप ले चुकी है। महाराष्ट्र के पांच नागरिकों की इस हमले में मौत हो गई। इनमें मुंबई के हेमंत सुहास जोशी और संजय लक्ष्मण लाली, पुणे के अतुल श्रीकांत मोनी, संतोष जागड़ा, और कस्तुबा गान्वोते शामिल हैं।

इंदौर के सुशील नथायल, जो अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने कश्मीर आए थे, भी आतंकियों की गोली का शिकार बने। वे एलआईसी के ब्रांच मैनेजर थे। इसी तरह, पहलगाम के स्थानीय निवासी सैयद आदिल हुसैन शाह भी इस हमले में मारे गए।

गुजरात से आए तीन पर्यटक—यतेश परमार, उनके पुत्र सुमित परमार और सूरत के शैलेषभाई हिम्मतभाई कलाथिया—भी इस आतंक का शिकार बने। नेपाल के सुदीप नुपाने की भी जान इस हमले में चली गई।

इस हमले में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, ओडिशा, केरल, चंडीगढ़, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश के भी नागरिक मारे गए हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि आतंकवाद की आग ने देश के हर कोने को झुलसा दिया है।

सरकार ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की है और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ कड़ा जवाब देने का संकल्प लिया है। वहीं, पूरे देश में इस त्रासदी को लेकर शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow