World Test Championship:WTC 2025-27 के शेड्यूल का ऐलान, टीम इंडिया का जानिए कब और किससे है मैच

World Test Championship: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड टेस्ट क्रिकेट (WTC) 2025-27 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. इसमें नौ टीमों के बीच 71 मुकाबले

Jun 15, 2025 - 15:35
 0  23
World Test Championship:WTC 2025-27 के शेड्यूल का ऐलान, टीम इंडिया का जानिए कब और किससे है मैच

World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का खिताब जीतने के ठीक एक दिन बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आगामी चक्र WTC 2025-27 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस चक्र में कुल 71 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिसमें 9 प्रमुख टेस्ट टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का आगाज़ 17 जून 2025 से श्रीलंका के गॉल में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच से होगा।

भारत 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ करेगा आगाज

टीम इंडिया WTC 2025-27 के अपने सफर की शुरुआत 20 जून को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से करेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत इस चक्र में कुल 18 टेस्ट मैच खेलेगा। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की लंबी सीरीज से शुरू होकर भारत का सफर घरेलू और विदेशी दोनों मैदानों पर फैला रहेगा।

टीम इंडिया का पूरा WTC शेड्यूल:

  • इंग्लैंड (5 टेस्ट) – इंग्लैंड में

  • वेस्टइंडीज (2 टेस्ट) – भारत में

  • दक्षिण अफ्रीका (2 टेस्ट) – भारत में

  • ऑस्ट्रेलिया (5 टेस्ट) – भारत में

  • श्रीलंका (2 टेस्ट) – श्रीलंका में

  • न्यूजीलैंड (2 टेस्ट) – न्यूजीलैंड में

ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का मौका

टीम इंडिया को WTC 2023-25 में तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था, लेकिन नए चक्र में भारत के अधिकतर मुकाबले घरेलू मैदान पर हैं। सबसे बड़ी टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी, जो पिछली बार भारत को हराकर चैंपियन बना था। इस बार कंगारू टीम भारत के दौरे पर आएगी, और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान भारत को पिछली हार का हिसाब चुकता करने का सुनहरा मौका मिलेगा।

साउथ अफ्रीका अक्टूबर से करेगा आगाज़

WTC 2023-25 के मौजूदा विजेता दक्षिण अफ्रीका अपनी नई मुहिम की शुरुआत अक्टूबर 2025 में पाकिस्तान के दौरे से करेगा। वहीं दक्षिण अफ्रीकी फैंस को सितंबर 2026 का बेसब्री से इंतजार रहेगा, जब उनकी टीम अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी।

कौन सी टीम कितने टेस्ट खेलेगी?

  • ऑस्ट्रेलिया – 22 मैच

  • इंग्लैंड – 21 मैच

  • भारत – 18 मैच

  • न्यूजीलैंड – 16 मैच

  • वेस्टइंडीज – 14 मैच

  • साउथ अफ्रीका – 14 मैच

  • पाकिस्तान – 13 मैच

  • श्रीलंका – 12 मैच

  • बांग्लादेश – 12 मैच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow