एससीओ सिविलाइजेशनल समिट दुनिया को नई दिशा देने वाला मंच बनेगा पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि यह मंच दुनिया को नई दिशा देगा और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करेगा।

Nov 20, 2026 - 21:35
 0  0
एससीओ सिविलाइजेशनल समिट दुनिया को नई दिशा देने वाला मंच बनेगा पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ ने पिछले दिनों अपनी पच्चीसवीं वर्षगांठ मनाई है। पिछले कुछ सालों में इस संगठन ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग का खासा विस्तार किया है। सदस्य देशों के बीच आपसी सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग इन संबंधों को और मजबूत बना सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज दुनिया में इंटरनेशनल कोलैबोरेशन और पीपल-टू-पीपल कनेक्ट की बहुत चर्चा होती है, यह एक ऐसी अप्रोच है, जिसे हम सभी के पूर्वजों ने सदियों तक समृद्ध किया था। दिल्ली के पुराने किले में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में इन बातों को विस्तार से रखा।

यह मंच नए विचारों को देगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि सदस्य देशों के बीच यह आपसी सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग इन संबंधों को और मजबूत बना सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह मंच नए विचारों को बढ़ावा देगा और सांस्कृतिक सहयोग के लिए नए अवसर पैदा करेगा। हमारे साझा सभ्यतागत अनुभव दुनिया को एक-दूसरे के करीब लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पीपल-टू-पीपल कनेक्टिविटी की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में इंटरनेशनल कोलैबोरेशन और पीपल-टू-पीपल कनेक्ट की बहुत चर्चा होती है। यह एक ऐसी अप्रोच है, जिसे हम सभी के पूर्वजों ने सदियों पहले ही समृद्ध कर दिया था। करीब पांच हजार साल पहले सिंधु घाटी की सभ्यता और मेसोपोटामिया के बीच व्यापारिक संबंध थे।

संवाद ने बदले दुनिया के विचार

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आगे चलकर दूसरे व्यापार मार्गों ने उस संपर्क मार्ग को नया विस्तार दे दिया और भारत, चीन, मध्य एशिया और यूरेशिया के अनेक क्षेत्र इन प्राचीन ट्रेड नेटवर्क से जुड़ते चले गए। इन रास्तों पर व्यापारियों के साथ स्कॉलर्स और बौद्ध भिक्षुओं का आना-जाना होता था। इन यात्राओं से विचारों, भाषाओं और परंपराओं का भी जमकर आदान-प्रदान हुआ। सिविलाइजेशनल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साम्राज्यों ने दुनिया के नक्शे जरूर बदले हैं, लेकिन सिविलाइजेशनल डायलॉग्स ने दुनिया के विचार बदले हैं, उन्हें समृद्ध किया है।

दिल्ली के पुराने किले का ऐतिहासिक महत्व

अपने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि इस वक्त हम दिल्ली के पुराने किले में हैं। यह पुराना किला भारत की अद्भुत सांस्कृतिक धरोहर है। इसका इतिहास जितना आकर्षक है, उतनी ही फैसिनेटिंग गाथाएं भी इसका हिस्सा हैं और आपने शायद इसके बारे में सुना और पढ़ा भी होगा। विद्वानों के अनुसार, इस किले का इतिहास हजारों वर्ष पूर्व महाभारत काल तक जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इतने प्राचीन स्थान पर भव्य कल्चरल परफॉर्मेंसेज, वेद मंत्रों का ऊर्जा से भरा पाठ, बौद्ध दर्शन की प्रस्तुति, हनुमान जी की यात्रा आदि देखने को मिलीं। इनमें भारत की संस्कृति के दर्शन भी हो रहे थे और मानवता के लिए प्रेम और एकता का संदेश भी था। ये भाव, ये विचार, ये शिक्षाएं जितनी प्राचीन हैं, उतनी ही यूनिवर्सल भी हैं। जियो-पॉलिटिकल सीमाओं से परे, ये हमें सहज ही एक-दूसरे से जोड़ देती हैं। यही इस समिट का उद्देश्य भी है और यही समय की मांग भी है। इससे पहले उन्होंने कहा कि यह पहला एससीओ सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम है। मैं भारत में आए सभी अतिथियों का स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं। ऐसे समय में, जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हावी है, हम भारत में सिविलाइजेशन डायलॉग और कनेक्ट पर बातचीत कर रहे हैं और यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि ग्लोबल पीस की सबसे मजबूत गारंटी कल्चरल कनेक्ट होती है। इसलिए इस आयोजन का महत्व और बढ़ गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow