वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक दोहरे शतक की टाइमलाइन, जानें पूरी रिपोर्ट और मुख्य बातें
वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर को दोहा में UAE के खिलाफ 53 गेंदों पर 204 रन बनाए। जानिए उनकी 52 मिनट की पूरी टाइमलाइन और हर माइलस्टोन की पूरी जानकारी।
ताबड़तोड़, हड्डीतोड़, रिकॉर्डतोड़… वैभव सूर्यवंशी की मार-धाड़ से भरपूर इनिंग को क्या नाम देंगे आप? दोहा के क्रिकेट मैदान पर 24 नवंबर को जो कुछ भी हुआ, उस पर किसी के लिए भी यकीन करना आसान नहीं था। लेकिन, मासूम से दिखने वाले 15 साल के वैभव की इनिंग का सच ही यही था। मैदान के बीचों बीच UAE की टीम पर उनका बल्ला पूरे 52 मिनट तक बरसा। अब जरा सोचिए 52 मिनट में आप क्या-क्या कर सकते हैं? क्योंकि, वैभव ने जो किया वो नजारा किसी साउथ इंडियन फिल्मों के एक्शन सीन की तरह था, जिसमें विलेन की हड्डियों की तरह रिकॉर्ड टूट रहे थे और गाड़ियों के हवा में उड़ने के जैसे हर बॉल उड़ रही थी। वैभव की इस धमाकेदार पारी का असर 140 करोड़ हिंदुस्तानियों पर ही नहीं, पूरी दुनिया के दिल पर हुआ है।
वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 24 नवंबर को खेले एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में 53 गेंदों पर 204 रन बनाए, जिसमें 28 छक्के और 7 छक्के शामिल रहे. मुकाबला लिस्ट ए का था मगर वैभव का स्ट्राइक रेट उसमें ऐसा रहा जैसा किसी का आज से पहले T20 क्रिकेट में भी 50 से ज्यादा गेंदें खेलने के बाद नहीं दिखा. वैभव सूर्यवंशी की इस पूरी पारी में 52 मिनट लगे. आइए भारतीय समयानुसार अब इस पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन पर नजर डालते हैं.
वैभव सूर्यवंशी की इनिंग की टाइमलाइन
वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी का पूरा घटनाक्रम भारतीय समयानुसार कुछ इस प्रकार रहा, जिसने पूरी दुनिया के क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। इस दौरान खेल के मैदान पर रनों की ऐसी सुनामी आई जिसने सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।
- 4:17 PM - वैभव सूर्यवंशी ने 16वीं गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की।
- 4:39 PM - वैभव सूर्यवंशी ने 28वीं गेंद पर अपना शतक पूरा किया।
- 4:55 PM - वैभव सूर्यवंशी ने 40वीं गेंद पर अपने 150 रन पूरे किए।
- 5:09 PM - वैभव सूर्यवंशी ने 52वीं गेंद पर दोहरा शतक लगाया।
हर माइलस्टोन को छूने का गजब का सफर
वैभव सूर्यवंशी ने कितने बजे क्या-क्या किया, वो तो आपने जान लिया. अब जरा ये भी जान लीजिए कि हर माइलस्टोन को छूने के लिए उन्होंने कितनी गेंदों का सामना किया? 0 से 50 रन बनाने के लिए उन्होंने 16 गेंद खेलीं. इसके बाद 50 से 100 रन बनाने के लिए उन्होंने 12 गेंद लीं. 100 से 150 रन तक पहुंचने के लिए भी उन्होंने 12 गेंदों का ही सामना किया. और अंत में 150 से 200 रन यानी दोहरा शतक पूरा करने के लिए भी उन्होंने 12 गेंदों का ही इस्तेमाल किया.
साफ है वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ मार-धाड़ से भरपूर दोहरा शतक जो दोहा में लगाया, उसके अंदर 3 फिफ्टी की स्क्रिप्ट उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में लिखी. यह पारी क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो गई है, जहां 15 साल के युवा खिलाड़ी ने अपनी कलात्मक और आक्रामक बल्लेबाजी का ऐसा नमूना पेश किया जो सदियों तक याद रखा जाएगा।
What's Your Reaction?