AQI in Delhi:दिल्ली-NCR वालों के लिए खुशखबरी, AQI के साथ जानें अपने राज्य का मौसम

AQI in Delhi: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड आने में देर कर रही है. विभाग का अनुमान है कि 16 नवंबर से देश के कई राज्यों ने सर्दी दस्तक दे सकती है.

Nov 8, 2024 - 08:45
Nov 9, 2024 - 10:45
 0  11
AQI in Delhi:दिल्ली-NCR वालों के लिए खुशखबरी, AQI के साथ जानें अपने राज्य का मौसम

AQI in Delhi: दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में लोग सर्दियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक ठंड का मौसम पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है। हालाँकि सुबह और शाम को हल्की गुलाबी ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 15 नवंबर तक मौसम का यही हाल रहेगा, लेकिन 16 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट का अनुमान है। इस बार विभाग ने कड़ाके की ठंड पड़ने की भविष्यवाणी भी की है।

दिल्ली का मौसम और वायु गुणवत्ता

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान सुबह और रात के समय स्मॉग की चादर बनी रहेगी, जिससे दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है, जिसमें अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री अधिक है।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के कई स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुँच गया है। आनंद विहार में AQI 416, अशोक विहार में 420, डीटीयू क्षेत्र में 412, जहांगीरपुरी में 439 और रोहिणी में 440 तक पहुँच गया है। ऐसे उच्च प्रदूषण स्तर से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में एक हफ्ते तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन हल्का कोहरा सुबह के समय देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 नवंबर को यहाँ मौसम साफ रहेगा, और तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक रहेगा। वहीं बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है। लेकिन, एक हफ्ते बाद तापमान में गिरावट की संभावना है।

दक्षिण भारत में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 नवंबर तक तमिलनाडु और केरल में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने अगले 24 घंटों में केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow