Bigg Boss OTT 3: विशाल संग थप्पड़ कांड के बाद पूल एरिया में मस्ती करती दिखीं कृतिका मलिक, देखकर भड़के लोग

Bigg Boss OTT 3: पिछले दिनों ही अरमान मलिक ने कृतिका पर किए एक कमेंट को लेकर विशाल पांडे को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद कृतिका ने छोटे कपड़े पहनना , विशाल से बात करना तक बंद कर दिया था। लेकिन, अब कृतिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह उनके साथ मस्ती

Jul 18, 2024 - 07:05
Jul 18, 2024 - 08:43
 0  11
Bigg Boss OTT 3: विशाल संग थप्पड़ कांड के बाद पूल एरिया में मस्ती करती दिखीं कृतिका मलिक, देखकर भड़के लोग

Bigg Boss OTT 3: हाल ही में शो में टिकटॉकर अदनान शेख ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली। पिछले दिनों यह सीजन यूट्यूबर अरमान मलिक उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक और विशाल पांडे के बीच हुई नोंक-झोंक को लेकर सुर्खियों में था। शो के एक एपिसोड में विशाल पांडे लवकेश कटारिया से बात करते हुए कृतिका मलिक के बारे में ये बोलते दिखे थे कि 'मुझे भाभी पसंद है बहुत।' वीकेंड का वार में पायल मलिक ने स्टेज पर जैसे ही इस बात का खुलासा किया, अरमान मलिक का पारा चढ़ गया और उन्होंने विशाल पांडे को थप्पड़ रसीद दिया। इस कांड के बाद अरमान मलिक और उनका परिवार नेटिजंस के निशाने पर आ गया।

अरमान ने विशाल को मारा था थप्पड़

अरमान को जैसे ही विशाल पांडे की कही बात का पता लगा उन्होंने पत्नी कृतिका उन्हें भी कई तरह की बातें सुनाई और विशाल से पत्नी को बात करने से मना कर दिया। लेकिन, अब सोशल मीडिया पर कृतिका मलिका का एक वीडियो सामने आया है,जिसमें वह विशाल पांडे के साथ पूल एरिया में मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में विशाल, शिवानी और लवकेश कटारिया पूल में मस्ती कर रहे होते हैं, इसी बीच कृतिका बाहर खड़े होकर उन्हें गेम खिलाती नजर आ रही हैं। थप्पड़ कांड के बाद सामने आए कृतिका के इस वीडियो को लेकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

विशाल संग मस्ती करती दिखीं कृतिका मलिक

एक बार फिर कृतिका सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। वीडियो की शुरुआत में कृतिका विशाल, शिवानी और लवकेश को दीवार की तरफ मुंह करने को कहती हैं, फिर वह पूल में कुछ फेंकती हैं और उनसे उस चीज को ढूंढने को कहती हैं। इसी बीच कृतिका नाराज हो जाती हैं और कहती हैं- 'यार ये तो चीटिंग है। तुम सबने देख लिया था कि मैंने वहां फेंका है।' इसके बाद विशाल उस चीज को ढूंढते हैं और कृतिका को सौंप देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि पहले कृतिका विशाल को थप्पड़ मारने की बात कह रही थीं और अब उन्हीं के साथ गेम खेलती दिख रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow