Bigg Boss OTT 3: जय श्री महाकाल का लगाया जयकारा, बिग बॉस बाहर निकलीं वड़ा पाव गर्ल, बोलीं- मुझे ट्रॉफी से..

Bigg Boss OTT 3: 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित होस्ट अनिल कपूर से जमकर लताड़ खाने के बाद अब इस शो से एविक्ट हो गई हैं। अनिल कपूर ने कृतिका मलिक और विशाल पांडे के मुद्दे को अपने फायदे के लिए भुनाने पर चंद्रिका की जमकर क्लास ली थी।

Jul 16, 2024 - 07:00
Jul 16, 2024 - 08:53
 0  9
Bigg Boss OTT 3: जय श्री महाकाल का लगाया जयकारा, बिग बॉस बाहर निकलीं वड़ा पाव गर्ल, बोलीं- मुझे ट्रॉफी से..

Bigg Boss OTT 3: 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित होस्ट अनिल कपूर से जमकर लताड़ खाने के बाद अब इस शो से एविक्ट हो गई हैं। अनिल कपूर ने कृतिका मलिक और विशाल पांडे के मुद्दे को अपने फायदे के लिए भुनाने पर चंद्रिका की जमकर क्लास ली थी। उन्होंने कहा था कि अब उन्हें इस शो में घुटन हो रही है, उनकी इस बात पर भी उन्हें फटकार पड़ी। अब रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में इस शो में उनका सफर खत्म होने का ऐलान किया जाएगा। और ये खबर सुनकर यूजर्स काफी खुश हैं। उनका कहना है कि चलो, इस शो में कुछ तो अच्छा हुआ!

Chandrika Dixit को 'वड़ा पाव गर्ल' भी कहते हैं। वो दिल्ली में सड़क पर वड़ा पाव बेचती हैं, लेकिन विवादों के कारण ज्यादा चर्चा में रहती हैं। पहले भी सोशल मीडिया पर उन्हें 'दोगला' कहा जाता था, अब तक रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में होस्ट अनिल कपूर ने भी उन्हें दोगला कह दिया!

बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर आने के बाद चंद्रिका ने अपने सफर के बारे में कई बातें मीडिया के सामने बताईं। जब उनसे पैपराजी ने सवाल किया कि बिग बॉस में आपका सफर आपके लिए संतोषजनक था या नहीं, तब जयश्री महाकाल के जयकारे के साथ चंद्रिका ने कहा, ''बात मंजिल की ना कि जाए, सफर कि की जाए तो मैंने अपने आपको अच्छे से रिप्रेजेंट किया है। अंदर के लोगों ने जब मेरे लिए अपनी राय बदली तो मेरी जीत वहीं हो गई थी। मुझे ट्रॉफी से प्यार नहीं था, जितना चला अच्छा चला। ''

जब चंद्रिका से पूछा गया कि आपसे पहले जितने भी एविक्शन हुए हैं, उनमें से कोई ऐसा है, जिसे वो बिग बॉस के घर में और रहने के काबिल थे। इस पर चंद्रिका ने कहा, ''टॉप पर नीरज भैया, पोलो और पायल।'' आगे चंद्रिका ने कहा, ''नीरज भैया के लिए मुझे लगता था कि वह फाइनल में जाएंगे और टॉप वन पर या फिर टॉप टू तक तो टिकेंगे ही।'' आगे चंद्रिका ने कहा, ''नीरज भैया के जाने के बाद मैं मेंटली प्रिपेयर थी कि अपना नंबर कभी भी आ सकता है। '' आगे चंद्रिका ने कहा, ''मैंने गेम खेली नहीं, मैं जैसी हूं वैसी वहां थी, मैंने सोलह लोगों के साथ डील किया, उनके माइंड के साथ डील किया।''

जब चंद्रिका से मलिक फैमिली को लेकर सवाल किया, तब चंद्रिका ने कहा, ''मैंने सभी को टाइम दिया।'' इसके बाद जब चंद्रिका से विशाल और अरमान मलिक के थप्पड़ कांड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि विशाल गलत था, अभी मैं बाहर आई हूं। मैंने अभी अरमान के वीडियो नहीं देखें हैं, अगर मुझे अरमान गलत लगे तो मैं उनके लिए भी बोलूंगी।'' 

विशाल ने कृतिका मलिक पर किया था कॉमेंट

दरअसल, कृतिका मलिक को लेकर विशाल पांडे ने कथित तौर पर ओछा कॉमेंट किया था, जिसको लेकर शो में काफी हल्ला हुआ था। कृतिका के पति अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ तक जड़ दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी थू-थू हुई थी। बहुत सारे लोगों ने विशाल का समर्थन किया और अरमान को बाहर निकालने की बात कही, लेकिन चंद्रिका दीक्षित ने इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश की।

चंद्रिका के निशाने पर विशाल

चंद्रिका बात-बात पर विशाल को इसी बात के लिए टारगेट करने लगीं। नॉमिनेट करने लगीं। कृतिका से भी हर समय यही बोलती नजर आईं कि विशाल ने गलत किया। एक बार तो अरमान ने उन्हें टोका भी कि अब इस बात को खत्म करो, क्योंकि बार-बार ऐसा बोलना सही नहीं है, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आईं।     

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow