Bigg Boss OTT 3: ये 5 फाइनलिस्ट भिड़ेंगे ट्रॉफी के लिए, फिनाले से एक दिन पहले जानें कब और कहां देखें शो
Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस OTT 3' अब अपने अंतिम चरण में आ गया है। शो को अपने 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। फिनाले की तारीख भी तय हो चुकी है। जल्द ही आपको ट्रॉफी के हकदार का पता चल जाएगा। ऐसे में पहले ही जानें कब और कहां आप लाइव शो देख सकते हैं।
Bigg Boss OTT 3: जैसे-जैसे 'बिग बॉस OTT 3' का रोमांचक सफर अपने चरम पर पहुंच रहा है, वैसे ही ग्रैंड फिनाले की उल्टी गिनती आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह सीजन एक रोमांचक निष्कर्ष के साथ अपने दौर का समापन करने के लिए तैयार है। 5 फाइनलिस्ट्स के नाम सामने आने के साथ ही मेकर्स ने फिनाले की डेट, और टाइम का ऐलान कर दिया है। ऐसे में हर किसी की नजर अब फिनाले पर है और सभी जानना चाहते हैं कि कौन शो जीतेगा। फिलहाल इसका पता तो लाइव शो में ही चलेगा। ऐसे में आपको बताते हैं कि आप कब, कहां और किस प्लेटफॉर्म पर फिनाले का लाइव एपिसोड देख सकते हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले कब है?
'बिग बॉस OTT 3' का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त, 2024 को प्रसारित होने वाला है। परंपरा से हटकर इस सीजन का फिनाले सामान्य वीकेंड स्लॉट के बजाय शुक्रवार (आज) को आयोजित किया जाएगा। शेड्यूल में बदलाव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रोग्रामिंग एडजस्टमेंट के कारण किया गया है। ऐसे में आप इस सीजन को लाइव देखने की तैयारी कर लें और रात 9 बजे से इसके मजे लें।
यहां देखें पोस्ट
What's Your Reaction?