By Election Result: 7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव के आये नतीजे, जानिए किसकी कितनी सीटे आई

By Election Result: मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। सभी सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इनमें से कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 4, भाजपा ने 2, AAP, डीएमके और निर्दलीय ने 1-1 सीटें जीत ली हैं।

Jul 13, 2024 - 18:00
Jul 13, 2024 - 18:02
 0  20
By Election Result: 7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव के आये नतीजे, जानिए किसकी कितनी सीटे आई

By Election Result: मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। सभी सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इनमें से कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 4, भाजपा ने 2, AAP, डीएमके और निर्दलीय ने 1-1 सीटें जीत ली हैं। इन 13 सीटों में भाजपा के पास 3 सीटें थीं, कांग्रेस के पास 2, टीएमसी के पास 1, जेडीयू 1, आप 1, डीएमके 1, बीएसपी 1 और निर्दलीय के पास 3 सीटें थीं। इस उपचुनाव में भाजपा 2, कांग्रेस 4, टीमएसी 4, जेडीयू 0, आप 1, डीएमके 1, बीएसपी 0 और निर्दलीय को एक सीट मिली है।

यानी भाजपा को 1, उसकी सहयोगी JDU को एक सीट का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को दो और TMC को तीन सीटों का फायदा हुआ है। हिमाचल में भाजपा में शामिल हुए 3 में से एक निर्दलीय ही चुनाव जीत पाए, दो हार गए। पंजाब में भी AAP से आए कैंडिडेट चुनाव हार गए।

NDA: भाजपा 11 सीटों पर लड़ी, 9 हारी; सहयोगी दोनों हार गए

NDA ब्लॉक में 13 में से 11 सीटों पर भाजपा और दो अन्य पर JDU, PMK ने चुनाव लड़ा। इनमें भाजपा मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा और हिमाचल प्रदेश की हमीपुर सीट ही जीत पाई। JDU बिहार की रुपौली और PMK तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट हार गई।

INDIA: कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ी, 4 पर जीती, दो सीट का फायदा

INDIA ब्लॉक में 13 में से कांग्रेस 9, RJD 1, CPI (M) 2 और DMK एक सीट पर चुनाव लड़ी। कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें हिमाचल प्रदेश की देहरा, नलगढ़ और उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर सीट शामिल है। डीएमके ने तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर जीत दर्ज की।

पश्चिम बंगाल में TMC एकतरफा जीती

पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जीत दर्ज की। पिछली बार भाजपा के पास 3 सीटें थीं, लेकिन इस बार TMC ने तीनों सीटें छीन लीं।

मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में भाजपा 3252 वोटों से जीती

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट भाजपा 3252 वोटों से जीत गई है। कांग्रेस 17वें राउंड तक आगे थी। आखिरी के तीन राउंड में बाजी पलटी और भाजपा जीत गई।

उत्तराखंड के मंगलौर में कांग्रेस प्रत्याशी आगे

उत्तराखंड के मंगलौर में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी करतार सिंह भड़ाना से 93 वोट से आगे

हिमाचल के हमीरपुर से BJP को जीत मिली

CM सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा के आशीष शर्मा चुनाव जीत गए हैं। उन्हें करीब 1571 वोटों से जीत मिली है।

हिमाचल CM की पत्नी देहरा से चुनाव जीतीं

हिमाचल CM सुखविंदर सुक्खू की पत्नी सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने देहरा से 9265 वोट से BJP को हराया। भाजपा के होशियार सिंह दूसरे नंबर पर रहे।

पंजाब की जालंधर सीट पर AAP की एकतरफा जीत

पंजाब की जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर AAP की जीत हो चुकी है। 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। AAP कैंडिडेट मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों से जीते हासिल किया है। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर कांग्रेस रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow