Hardik Pandya: ये एक्ट्रेस है पंड्या की दीवानी, सरेआम कह दी दिल की बात

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या ने जुलाई में अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टानकोविच को तलाक दिया था. अब एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उन्हें अपना क्रश बताया है.

Aug 30, 2024 - 18:20
Aug 30, 2024 - 22:06
 0  8
Hardik Pandya: ये एक्ट्रेस है पंड्या की दीवानी, सरेआम कह दी दिल की बात

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टानकोविच से जुलाई में तलाक लिया। इसके बाद, पंड्या का नाम तीन बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान अनन्या पांडे के साथ उनके रिश्ते की खबरें आईं। हाल ही में, जैस्मिन वालिया के साथ डेटिंग की चर्चा भी उड़ी। अब, बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता राज ने पंड्या को अपना क्रश बताते हुए उन्हें पसंद करने की बात स्वीकार की है।

इशिता ने कहा कि पंड्या एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं और उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। पंड्या की लोकप्रियता आईपीएल 2024 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के बाद और भी बढ़ गई है।

इशिता राज, जो हार्दिक से चार साल बड़ी हैं, दिल्ली की रहने वाली हैं और गार्गी कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 2011 में 'प्यार का पंचनामा' से एंट्री की थी और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी सफल फिल्मों में काम किया है।

पंड्या को लेकर क्या बोली एक्ट्रेस?

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले रोहित शर्मा के साथ कप्तानी विवाद के कारण कई दिनों तक वो लाइमलाइट में रहे. फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के हीरो बने. इसके कुछ ही दिनों के बाद उनके तलाक की खबरें पूरे मीडिया में छा गईं. इसके बाद अनन्या पांड और जैस्मिन वालिया के संग डेटिंग की खबरों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता राज ने उन्हें क्रश बता दिया है.

फिल्मीज्ञान के साथ इंटरव्यू के दौरान इशिता ने सबके सामने माना कि वो पंड्या को बहुत पसंद करती हैं. एक्ट्रेस ने पंड्या की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि “वो एक जबरदस्त क्रिकेट ऑलराउंडर हैं. उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना काफी मजेदार अनुभव होता है. मैं उनसे प्यार करती हूं. सच कहूं तो वो मेरे सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं.

कौन हैं इशिता राज?

हार्दिक पंड्या से प्यार का इजहार करने वाली इशिता उनसे उम्र में 4 साल बड़ी हैं. पंड्या जहां 30 साल के हैं वहीं इशिता 34 साल की है. वो दिल्ली की रहने वाली हैं और गार्गी कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद इंग्लैंड में बिजनेस की भी पढ़ाई कर चुकी हैं. इशिता ने 2011 में प्यार का पंचनामा फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की. इस फिल्म ने उन्हें काफी पहचान दिलाई थी. इसके बाद उन्होंने सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया. वो अब तक 9 फिल्में कर चुकी हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow