Harish Chaudhary: चरित्रहीन ताकतों से कोई समझौता नहीं करूंगा - बायतु विधायक हरीश चौधरी

Harish Chaudhary - हरीश चौधरी ने बुधवार को एक कार्यक्रम में पूर्व विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि वह चरित्रहीन ताकतों से कोई समझौता नहीं करे

Sep 19, 2024 - 10:55
Sep 19, 2024 - 11:33
 0  11
Harish Chaudhary: चरित्रहीन ताकतों से कोई समझौता नहीं करूंगा - बायतु विधायक हरीश चौधरी

बायतु विधायक हरीश चौधरी ने बुधवार को एक कार्यक्रम में पूर्व विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा- मैं हर किसी से समझौता कर सकता हूं, लेकिन इससे पवित्र जगह मेरे लिए कोई हो नहीं सकती। कोई भी समझौता कर लें, किसी भी तरह की चीज कर लें, लेकिन चरित्रहीन ताकतों के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा। चाहे राजनीति से मुझे घर बैठना पड़ जाए।

चौधरी ने कहा कि हमें व्यावहारिक तौर पर कहा जाता है कि हमें समझौते करने पड़ते हैं। उस संदर्भ के अंदर मैं कभी भी समझौता नहीं करूंगा, नहीं करूंगा। राजनीति में पीछे धकेलना मंजूर है, लेकिन मैं समझौता नहीं करूंगा। यह मैं आप सब सबको विश्वास दिलाता हूं।

विधायक ने कहा- दुनिया जाति के तौर पर रंग देने की कोशिश कर रही है। यह राजनैतिक ताकत की बात नहीं है यह सोच की बात है। इस सोच को हम लोगों को समझना चाहिए। वे बुधवार की दोपहर किसान छात्रावास में बन्नाराम जाखड़ की पुण्यतिथि और पुस्तक विमोचन प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे थे।

दरअसल, बीते 24 घंटे में पूर्व विधायक मेवाराम जैन और उसके समर्थकों के ऐसे कई फोटो सामने आए है, जिनमें वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिखाई दे रहे है। इन फोटोज में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा सहित कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ मुलाकात करते हुए दिखाई दिए है। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस से वापस जुड़ने की अटकलें तेज हो गई है।

बता दें कि मेवाराम जैन का विधानसभा चुनाव के बाद एक अश्लील वीडियो सामने आया था। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow