Haryana Election 2024: BJP में लिस्ट जारी होते ही घमासान, इस विधायक ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में जाने की अटकलें

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी होते ही पार्टी में घमासान मचने लगा है। रतिया सीट से भाजपा के विधायक ने इस्तीफा दे

Sep 5, 2024 - 11:45
Sep 5, 2024 - 15:23
 0  8
Haryana Election 2024: BJP में लिस्ट जारी होते ही घमासान, इस विधायक ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में जाने की अटकलें

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग के लिए महज एक महीना रह गया है, और राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष उभरकर सामने आया है। रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि उन्हें आगामी चुनाव के लिए टिकट नहीं मिला। भाजपा ने रतिया से सुनीता दुग्गल को उम्मीदवार बनाया है। नापा ने अब कांग्रेस में शामिल होने की संभावना जताई है।

इसके अलावा, हिसार के भाजपा सचिव महामण्डलेश्वर दर्शन गिरी महाराज ने भी व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इन घटनाओं से स्पष्ट है कि भाजपा के भीतर असंतोष बढ़ रहा है, जो चुनावी रणनीतियों को प्रभावित कर सकता है।

रतिया से नहीं मिला टिकट

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के जो पहली लिस्ट जारी की है उसमें रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा को टिकट नहीं दिया गया है। भाजपा ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की पूर्व  सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। इसी के बाद लक्ष्मण नापा ने भाजपा से इस्तीफा देने का फैसला किया है। 

क्या बोले लक्ष्मण नापा?

फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक लक्ष्मण नापा ने हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली को अपना इस्तीफा भेज दिया है। लक्ष्मण नापा ने अपने पत्र में कहा है- "भारतीय जनता पार्टी हरियाणा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली जी, मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक दायित्य से एंव पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र देता हूँ। अतः कृप्या करके मेरा त्याग-पत्र तुरंत प्रभाव से स्वीकार करने का कष्ट करें।

हिसार के जिला सचिव का भी इस्तीफा

दूसरी ओर हिसार जिले के भाजपा सचिव महामण्डलेश्वर दर्शन गिरी महाराज ने भी अपने पद, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी प्रकार की जिम्मेदारियों से से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने कुछ व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफे दे रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow