IND vs AUS:चौथे टेस्ट के दूसरे दिन के अंत मे ऑस्ट्रेलिया की मजबूत पकड़- भारत 164/5, अभी भी 310 रन पीछे

IND vs AUS: चौथे टेस्ट का दूसरा दिन खत्म हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए।

Dec 27, 2024 - 12:45
Dec 27, 2024 - 23:02
 0  8
IND vs AUS:चौथे टेस्ट के दूसरे दिन के अंत मे ऑस्ट्रेलिया की मजबूत पकड़- भारत 164/5, अभी भी 310 रन पीछे

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट की पहली पारी में 474 रन पर ऑलआउट हो गई है। शुक्रवार को मेलबर्न में खेले जा रहे मुकाबले का दूसरा दिन है। स्टंप्स तक भारत ने पहली पारी में 5 विकेट 164 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा नाबाद हैं।

नाइट वाचमैन आकाश दीप शून्य पर आउट हुए। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने नाथन लायन के हाथों कैच कराया। उन्होंने विराट कोहली (36 रन) को भी आउट किया। यशस्वी जायसवाल 82 रन बनाकर रनआउट हुए। रोहित शर्मा (3 रन) और केएल राहुल (24 रन) को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा।

ऑस्ट्रेलिया ने सुबह 311/6 के स्कोर से खेलना शुरू किया और आखिरी 4 विकेट खोकर 163 रन बनाने में गंवा दिए। स्टीव स्मिथ ने 197 बॉल पर 140 रनों की पारी खेली। युवा ओपनर सैंम कोंस्टास (60 रन), उस्मान ख्वाजा (57 रन ) और मार्नस लाबुशेन (72 रन) ने अर्धशतक बनाए। कप्तान पैट कमिंस ने 49 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके। रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। आकाश दीप को 2 और मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला।

दूसरे दिन का खेल खत्म

भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट गंवाकर 164 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ्अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 310 रन पीछे है। दूसरा दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। कंगारू तीनों सत्र में भारतीय टीम पर हावी रहे। आखिरी सत्र में भारत की बल्लेबाजी के समय एक वक्त स्कोर दो विकेट पर 153 रन था। इसके बाद छह रन बनाने में ही टीम इंडिया ने तीन और विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल का रन आउट होना टर्निंग पॉइंट रहा। यशस्वी ने कोहली के साथ 102 रन की साझेदारी की। हालांकि, यशस्वी के रन आउट होते ही भारतीय पारी लुढ़क गई। वह 82 रन बना सके। इसके बाद विराट कोहली 36 रन बनाकर आउट हुए। फिर नाइट वाचमैन आकाश दीप भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इससे पहले ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा तीन रन और केएल राहुल 24 रन बनाकर आउट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए।

कोहली भी आउट

ऑस्ट्रेलिया ने दो ओवर के अंतराल पर दो विकेट हासिल किए हैं। यशस्वी को रन आउट करने के बाद कंगारुओं ने विराट कोहली को भी पवेलियन भेजा। बोलैंड ने कोहली को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। वह 86 गेंद में 36 रन बना सके।

यशस्वी रन आउट

153 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 82 रन बनाकर रन आउट हो गए। पारी के 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी ने हल्के हाथों से खेला। गेंद मिड ऑन पर गई और यशस्वी रन के लिए दौड़ पड़े। कॉल उनका था और कोहली भी थोड़ा आगे आकर पीछे मुड़ गए। यशस्वी भी कोहली के साथ नॉन स्ट्राइक एंड पर थे। दोनों एक ही छोर पर मौजूद थे और कैरी ने गेंद को स्टंप्स पर दे मारा। इस तरह यशस्वी रन आउट हो गए। वह 118 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow