IND vs AUS:मेलबर्न टेस्ट में विराट और कॉन्स्टस के बीच लड़ाई, 19 साल के खिलाड़ी ने विराट को मारा कंधा
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया पहले बैटिंग कर रहा है. उसकी तरफ से 19 साल के कॉन्स्टस का डेब्यू हुआ है.
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भले ही विराट कोहली का बल्ला ज्यादा रन नहीं बना पाया हो, लेकिन मैदान पर उनकी आक्रामकता और जोश हर मुकाबले में चर्चा का विषय बन रहे हैं। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दौरान ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जब 19 साल के युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सैम कोंस्टास और कोहली के बीच तनावपूर्ण माहौल बना।
कोंस्टास और कोहली का टकराव
ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान 10वें ओवर के बाद एक ऐसा क्षण आया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। कोहली, जो उस समय गेंद लेकर पिच के करीब से गुजर रहे थे, और सैम कोंस्टास, जो दूसरी ओर से आ रहे थे, का कंधा आपस में टकरा गया। पहले तो कोहली इसे नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए, लेकिन सैम कोंस्टास ने पीछे से कुछ टिप्पणी की, जिससे कोहली पलटे और उन्हें जवाब दिया। बात इतनी बढ़ गई कि अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा।
देखे वीडियो
Virat Kohli and Sam Konstas exchanged a heated moment on the MCG. #AUSvIND pic.twitter.com/QL13nZ9IGI — cricket.com.au (@cricketcomau) December 26, 2024
Kohli and Konstas come together and make contact
What's Your Reaction?