IND vs AUS:भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट ड्रॉ- तेज बारिश के बाद लिया गया फैसला

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी

Dec 18, 2024 - 11:35
Dec 20, 2024 - 22:43
 0  6
IND vs AUS:भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट ड्रॉ- तेज बारिश के बाद लिया गया फैसला

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया है। ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान पर बुधवार को मुकाबले के आखिरी दिन 25 ओवर ही डाले जा सके। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 275 रन का टारगेट दिया था, लेकिन बारिश के कारण दिन का खेल रद्द कर दिया गया।

बारिश से पहले भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बिना नुकसान के 8 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल 4-4 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले भारत के तेज गेंदबाजों ने 89 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट गिरा दिए थे, तभी कप्तान पैट कमिंस ने पारी घोषित कर दी। सुबह इंडियन टीम पहली पारी में 260 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। यहां कंगारुओं को पहली पारी में 185 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे।

इस ड्रॉ के बाद 5 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला टेस्ट 295 रन, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता था। चौथा मुकाबला मेलबर्न के एमसीजी मैदान पर 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

तीसरा टेस्ट ड्रॉ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए आठ रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद बारिश ने आगे का खेल नहीं होने दिया और दोनों कप्तानों ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला लिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow