IND vs SA: चौथा टी-20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया- देखे प्लेइंग 11

IND vs SA: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि भारतीय टीम इस मैच में प्लेइंग 11 में किसी बदलाव के बिना उतरेगी।

Nov 15, 2024 - 20:15
Nov 19, 2024 - 22:12
 0  11
IND vs SA: चौथा टी-20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया- देखे प्लेइंग 11

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का चौथा और आखिरी मैच आज जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। वांडरर्स स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। मैच रात 8:30 बजे शुरू होगा साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने यहां 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें केवल एक गंवाया है। उसे यह इकलौती हार 2018 में मिली थी।

भारत 4 टी-20 की सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम इंडिया ने पहला मैच 61 रन और तीसरा मैच 11 रन से जीता था। दूसरा टी-20 साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से अपने नाम किया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रायन रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले सिमेलाने, मार्को यानसन, जेराल्ड कूट्जी, लुथो सिपामला और केशव महाराज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow